Coolie No 1 Song Teri Bhabhi : वरुण धवन सारा अली खान ने ‘तेरी भाभी’ सॉन्‍ग पर किया धांसू डांस, यहां देखें VIDEO

coolie no 1 song teri bhabhi song release varun dhawan romance with sara ali khan coolie no 1 trailer video bud : वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म 'कुली नं.1' (Coolie No 1) का हाल ही में ट्रेलर लॉन्‍च किया गया था. अब फिल्‍म का गाना ‘तेरी भाभी’ जारी कर दिया गया है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. इस गाने में वरुण धवन रेलवे स्‍टेशन पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं सारा अली खान लहंगे में बेहद खूबसूरत और बोल्‍ड लग रही हैं.

वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म ‘कुली नं.1’ (Coolie No 1) का हाल ही में ट्रेलर लॉन्‍च किया गया था. अब फिल्‍म का गाना ‘तेरी भाभी’ जारी कर दिया गया है जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. इस गाने में वरुण धवन रेलवे स्‍टेशन पर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं, वहीं सारा अली खान लहंगे में बेहद खूबसूरत और बोल्‍ड लग रही हैं. इस गाने में दोनों का रोमांस भी देखने को मिल रहा है. इस गाने को जावेद-मोहसिन, देव नेगी और नेहा कक्कड़ ने गाया है. इस गाने को दानिश साबरी ने लिखा है. यह गाना आपको भी झूमने पर मजबूर कर देगा. सारा और वरुण पहली बार इस फिल्‍म में नजर आ रहे हैं. फिल्‍म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >