The Conjuring 2 से लेकर Twilight Saga तक, OTT पर एंजॉय करें रोंगेटे खड़े कर देने वाली हॉरर फिल्में

1 / 1
The Conjuring 2 से लेकर Twilight Saga तक, OTT पर एंजॉय करें रोंगेटे खड़े कर देने वाली हॉरर फिल्में
फुल स्क्रीन में देखें

The Conjuring 2 से लेकर Twilight Saga तक, OTT पर एंजॉय करें रोंगेटे खड़े कर देने वाली हॉरर फिल्में

आपने यूं तो कई सारी हॉरर फिल्में देखी होंगी लेकिन क्या आपको पता है कुछ हॉरर फिल्में ऐसी भी हैं जिन्होंने इस कदर लोगों को डराया था कि आज भी वो अकेले में बैठकर इसे नहीं देख पाते हैं. आज हम आप के लिए ऐसी ही कुछ फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें आप ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

फिल्में यूं तो कई तरह की होती हैं, कुछ रोमांटिक तो कुछ कॉमेडी लेकिन लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली होती हैं हॉरर फिल्में, ये डराती तो हैं लेकिन लोगों को इन्हें देखकर मजा भी बहुत आता है, लेकिन क्या आप को पता है ओटीटी पर कुछ ऐसी खतरनाक फिल्में भी हैंस जिसे देखकर सच में लोगों की जान निकल जाए. आइए देखते हैं कौन सी थी वो रोगटे खड़े करने वाली फिल्में.

द कॉन्ज्यूरिंग 2 (The Conjuring 2)

2016 में आई द कॉन्ज्यूरिंग 2 अब तक की सबसे डरावनी फिल्मों में से एक है. इसके सीन ऐसे हैं कि अच्छे अच्छों की रूह कांप जाती है. फिल्म में वेरा फरमिगा, पैट्रिक विल्सन, और मैडिसन वुल्फ जैसे बेहतरीन एक्टर्स लीड रोल में मौजूद हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

द क्रिपिंग अननोन (The Creeping Unknown)

1995 में आई द क्रिपिंग अननोन साइंस फिक्शन पर आधारित एक खतरनाक हॉरर फिल्म है जो एक प्रोफेसर और उनके साथ होने वाली हॉरर घटनाओं पर आधारित है. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

The Twilight Saga: Eclipse

डेविड स्लेड की निर्देशित ये फिल्म रोमांस और खौफ का मिश्रण है. ये वॉशिंगटन के सियाटल शहर में रहने वाली एक वैंपायर की कहानी पर आधारित है, जो छोटे बच्चों को मार कर उन्हें वैंपायर बना देती है. इसे आप जियो सिनेमा पर फ्री में देख सकते हैं.

Jaws

इस फिल्म की कहानी न्यू इंग्लैंड के एमिटी द्वीप के पास डुबकी लगाते समय एक युवा महिला जिसकी एक शार्क द्वारा हत्या कर दी जाती है, उसपर आधारित है. फिल्म के सीन्स को इस प्रकार बनाया गया है कि हिम्मतवालों के भी रौंगटे खड़े हो जाते हैं. इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

एलियंस

साल 1986 में आई एलियंस एक छोटी बच्ची की कहानी को दर्शाता है, जो एलियंस के बीच फंस जाती है. इस फिल्म में किरदारों ने इतना अच्छा अभिनय किया है कि लोगों के दिलों में आज तक उन्हें डरावने चेहरे बैठे हुए हैं. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

राज

बिपाशा बसु स्टारर राज फिल्म को देखकर आज भी लोग डर जाते हैं. फिल्म का एक-एक सीन इतना ज्यादा डरावना है, कि लोगों की चीखें निकल जाती है. इसकी कहानी एक युवा कपल पर आधारित है, जो अपने शादीशुदा जिंदगी को बचाने के लिए ऊंटी जाते हैं और वहां जिस घर में रहते है, वहां भूतनी का वास होता है. इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं.

Also Read: Aashram 4 OTT: बॉबी देओल की आश्रम 4 इस ओटीटी पर हो रही है रिलीज, नोट कर लें तारीख

1920

1920 काफी डरावनी फिल्म है. इसकी कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी भूतिये महल में चले जाते हैं जिसके बाद लड़की के अंदर आत्मा आ जाती है और वो अपनी डरावनी आवाज और आंखों से सभी को डराती है. इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

परी

साल 2018 में आई अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘परी’ ने दर्शकों को खूब डराया था. फिल्म की कहानी राक्षस इफ्रिट और बांग्लादेश के एक शैतानी पंथ औलाधचक्र के इर्द-गिर्द घूमती है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Also Read: Horror Films: रोंगटे खड़ी कर देंगी 2024 में आने वाली ये हॉरर फिल्में, जानिए कब-कहां देख सकते हैं आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >