UP Chunav 2022: अलीगढ़ के खैर, छर्रा, इगलास से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 41 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. इसमें अलीगढ़ से खैर, छर्रा, इगलास के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए कांग्रेस ने 41 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. इसमें अलीगढ़ जनपद की खैर, छर्रा, इगलास के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं. आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले कोल, शहर, अतरौली, बरौली के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए थे.

अलीगढ़ की 3 सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस के सीईसी इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक ने यूपी में 41 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. सूची में अलीगढ़ जनपद की खैर, छर्रा, इगलास विधानसभाओं से कांग्रेस प्रत्याशी घोषित किए हैं.

  • खैर से मोनिका सूर्यवंशी

  • छर्रा से अखिलेश शर्मा

  • इगलास से पूनम देवी

Also Read: UP Election: अखिलेश यादव को मिला आजमगढ़ से चुनाव लड़ने का निमंत्रण, विधायक नफीस अहमद ने किया स्वागत
अलीगढ़ की 4 अन्य सीटों पर ये हैं कांग्रेस प्रत्याशी

एक सप्ताह पहले कांग्रेस ने 141 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें अलीगढ़ जनपद की 4 अन्य विधानसभा कोल, शहर, बरौली, अतरौली से प्रत्याशी घोषित किए थे.

  • कोल से विवेक बंसल

  • शहर से मौ सलमान इम्तियाज

  • बरौली से गौरांग देव चौहान

  • अतरौली से धर्मेन्द्र कुमार

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 403 सीटें हैं. जिसकी वजह से सात चरणों में मतदान होना है. इसमें 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा. वहीं चुनाव की रिज्लट की घोषणा 10 मार्च होगी.

Also Read: UP Election: मायावती ने पहले दिया पार्टी का टिकट फिर पलटा फैसला, पहले चरण के 7 प्रत्याशियों का काटा पत्ता

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >