IPL 2021, KKR vs RCB : मैच में आखिर दिनेश कार्तिक ने ऐसा क्या किया कि फैंस करने लगे ये कमेंट्स

IPL 2021 KKR vs RCB : कार्तिक ने केकेआर की जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. लिखा- क्लिनिकल. वैलडन केकेआर राइडर्स...उनके इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स जहां उन्हें जीत की बधाई देते दिख रहे हैं. तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं.

IPL 2021 KKR vs RCB : आंद्रे रसेल और वरूण चक्रवर्ती की धारदार गेंदबाजी सोमवार को देखने को मिली. इसकी बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एकतरफा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को नौ विकेट से रौंद दिया. केकेआर की इस जीत के बाद टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और पूर्व कप्तान दिनेश कार्तिक सोशल मीडिया पर ट्रोल होते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, कार्तिक ने केकेआर की जीत के बाद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा- क्लिनिकल. वैलडन केकेआर राइडर्स…उनके इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कुछ यूजर्स जहां उन्हें जीत की बधाई देते दिख रहे हैं. तो वहीं कुछ उन्हें ट्रोल भी करते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फैंस उनके कई रोल के बारे में भी उन्हें बता रहे हैं. इनमें कमेंटेटर, विकेटकीपर, बैटसमैन और वेदरमैन भी बताते दिख रहे हैं.

सोमवार के मैच में आरसीबी को हराकर दूसरे चरण की शुरुआत केकेआर ने जीत के साथ की. पहले सत्र में लय हासिल करने के लिए जूझ रहे केकेआर ने रसेल (नौ रन पर तीन विकेट) और चक्रवर्ती (13 रन पर तीन विकेट) उम्दा गेंदबाजी से आरसीबी को 19 ओवर में 92 रन पर ढेर कर दिया. लॉकी फर्ग्युसन ने 24 रन देकर दो विकेट हासिल किये. बेंगलोर की टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और टीम कभी बड़ा स्कोर खड़ा करने की स्थिति में नहीं दिखी.

मैच की बात करें तो सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल (22) के अलावा आरसीबी का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया. इसके जवाब में केकेआर ने सलामी बल्लेबाजों शुभमन गिल (48) और पदार्पण कर रहे वेंकटेश अय्यर (नाबाद 41) के बीच पहले विकेट की 82 रन की साझेदारी की बदौलत 10 ओवर में ही एक विकेट पर 94 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की. गिल ने 34 गेंद का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का मारा जबकि अय्यर की 27 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का शामिल रहा.

https://www.instagram.com/p/CUDVw_QIMC5/?utm_source=ig_embed&ig_rid=88027eee-0682-4658-bece-49c8fefe9689

लक्ष्य का पीछा करते हुए अय्यर और गिल ने केकेआर को अच्छी शुरुआत दिलाई. अय्यर ने सिराज पर लगातार दो चौकों के साथ अपने आईपीएल करियर का आगाज किया और फिर पदार्पण कर रहे लेग स्पिनर वानिंदु हसारंगा पर भी चौका जड़ा. गिल ने भी तेज गेंदबाज काइल जेमीसन पर दो चौके मारे. अय्यर ने जेमीसन पर मैच का पहला छक्का जड़ा. गिल ने युजवेंद्र चहल का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया जिससे केकेआर ने पावर प्ले में 56 रन बनाए. गिल ने हसारंगा पर छक्का भी जड़ा. गिल हालांकि दो रन से अर्धशतक से चूक गए जब उन्होंने चहल की गेंद पर सिराज को कैच थमा दिया.

Also Read: IPL 2021, KKR vs RCB : रसेल और चक्रवर्ती की घातक गेंदबाजी, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आरसीबी को 9 विकेट से रौंदा

अय्यर ने हालांकि इस लेग स्पिनर पर तीन चौकों के साथ इसी ओवर में केकेआर को जीत दिला दी. इससे पहले केकेआर के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला. इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि पावर प्ले के बाद आरसीबी की टीम 51 रन ही बना सकी. आरसीबी की पूरी पारी में सिर्फ आठ चौके लगे. विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था.

भाषा इनपुट के साथ

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >