Civil Services Preliminary Exam 2023: इंफाल केंद्र के अभ्यर्थियों को वैकल्किप केंद्रों का विकल्प मिलेगा

Civil Services Preliminary Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 28 मई को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के उन अभ्यर्थियों को वैकल्पिक केंद्रों का प्रस्ताव देने का फैसला किया है जिन्हें मणिपुर के इंफाल में केंद्र आवंटित किया गया है.

Civil Services Preliminary Exam 2023: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 28 मई को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के उन अभ्यर्थियों को वैकल्पिक केंद्रों का प्रस्ताव देने का फैसला किया है जिन्हें मणिपुर के इंफाल में केंद्र आवंटित किया गया है.

मणिपुर के कुछ हिस्सों में हुई थी हिंसा

इस महीने की शुरुआत में मणिपुर के कुछ हिस्सों में जातीय हिंसा हुई जिसमें 70 से अधिक लोगों को मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गये और हजारों लोगों को विस्थापित होना पड़ा.

केंद्र में परिवर्तन करने का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा

यूपीएससी की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि ऐसे अभ्यर्थियों को ‘इंटरैक्टिव वाइस रिस्पांस सिस्टम’ (आईवीआरएस) सुविधा के जरिये केंद्र में परिवर्तन करने का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा.

बयान में कहा गया कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए अभ्यर्थी के पास वह मोबाइल नंबर होना चाहिए जो आयोग में पंजीकृत है, क्योंकि सभी अभ्यर्थियों के मोबाइल नंबर पर आयोग की ओर से इस संबंध में संदेश भेजा जाएगा.

बयान में कहा गया कि वैकल्पिक केंद्र आइजोल (मिजोरम), कोहिमा (नगालैंड), शिलांग (मेघालय), दिसपुर (असम), जोरहाट (असम), कोलकाता (पश्चिम बंगाल) और दिल्ली हैं.

ऐसे अभ्यर्थियों के लिए केंद्रों में परिवर्तन का विकल्प यूपीएससी की वेबसाइट पर 17 मई को 12 बजे दोपहर से 19 मई,2023 को शाम पांच बजे तक उपलब्ध रहेगा.

भाषा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >