Christmas Day 2023: क्रिसमस को बनाना है खास, तो दिल्ली के इन 3 चर्च का करें दीदार

Christmas Day 2023: अगर आप क्रिसमस भारत की राजधानी दिल्ली में मनाना चाहते हैं तो यहां के सबसे पुराने चर्च जा सकते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे दिल्ली में मौजूद उन चर्चों के बारे में जहां क्रिससम के दिन गिरजाघरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है.

Christmas Day 2023: क्रिसमस हर साल 25 दिसम्बर को मनाया जाता है. यह त्योहार ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए ईसा मसीह के जन्म की स्मृति में मनाया जाता है. क्रिसमस के दिन लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशी मनाते हैं. इस खास मौके पर लोग अपने घरों को सजाते हैं.

बच्चे सांता क्लॉज के आने का इंतजार करते हैं. इस दिन लोग एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं. अगर आप इस क्रिसमस भारत की राजधानी दिल्ली में हैं तो यहां के सबसे पुराने चर्च जा सकते हैं. हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे दिल्ली में मौजूद उन चर्चों के बारे में जहां क्रिससम के दिन गिरजाघरों को दुल्हन की तरह सजाया जाता है.

सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च

अगर आप दिल्ली में हैं और क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए चर्च खोज रहे हैं तो सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च जा सकते हैं. दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित यह सबसे पुराना चर्च है. क्रिसमस के मौके पर इस चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है. इस दौरान दूर-दूर से लोग यहां घूमने आते हैं. यह चर्च सुबह 6 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक खुला रहता है. आप अगर चाहे तो सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल चर्च जा सकते हैं.

Also Read: Christmas 2023: ये हैं भोपाल के फेमस चर्च, क्रिसमस डे पर जरूर करें विजिट
सेंट जेम्स चर्च (कश्मीरी गेट)

क्रिसमस के मौके पर आप दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित सेंट जेम्स चर्च घूमने जा सकते हैं. यह चर्च यहां का सबसे पुराना और पहला चर्च माना जाता है. इसका निर्माण 1836 में हुआ था. इस चर्च में लगभग 1200 लोग आराम से बैठ सकते हैं. यह चर्च सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक खुला रहता है. वैसे क्रिसमस के दिन सेंट जेम्स चर्च को दुल्हन की तरह सजा दिया जाता है.

Also Read: Year Ender 2023: विश्व में इन जगहों पर घूमने पहुंचे सैलानी, होटल्स में रूम मिलना हो गया था मुहाल, देखें List
सेंट ल्यूक चर्च

क्रिसमस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है. मार्केट्स सज गए हैं. अगर आप दिल्ली में क्रिसमस सेलिब्रेट करने वाले हैं तो इस खास मौके पर सेंट ल्यूक चर्च जा सकते हैं. यह गिरजाघर दिल्ली की डिफेंस कॉलोनी में स्थित है. इसका निर्माण 1978 में हुआ था. क्रिसमस के मौके पर यहां दूर-दूर से लोग घूमने आते हैं.

Also Read: Famous Church In Mumbai: ये हैं मुंबई के फेमस चर्च, जहां शानदार तरीके से मनाया जाता है क्रिसमस डे, देखें फोटो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shweta Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >