PHOTOS: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में लोकतंत्र के महापर्व के दूसरे चरण में ऐसा रहा मतदाताओं का उत्साह

छत्तीसगढ़ में छिटपुट हिंसा के बीच दूसरे चरण का मतदान जारी है. वोटरों का उत्साह देखते ही बन रहा है. खासकर पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाता सुबह से ही मतदान करने के लिए लाइन में खड़े हो गए थे.

छत्तीसगढ़ में लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा चरण जारी है. राज्य के युवा वोटरों में मतदान के प्रति जबर्दस्त उत्साह देखा गया. पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के बाद उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने वोट कर लिया है. युवा मतदाताओं ने वोट डालने के बाद अपने अनुभव भी साझा किए.

युवा मतदाताओं ने लोगों से अपील की है कि वे भी अपने घरों से निकलें और अपना जनप्रतिनिधि चुनने के लिए उनकी तरह अपने मताधिकार का प्रयोग करें. रुद्री स्थित संगवारी मतदान केंद्र में पहली बार मतदाता बनी लड़कियों के चेहरे पर वोट डालने के बाद की खुशी देखते ही बन रही थी.

दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है. इन सीटों पर 1.63 करोड़ से अधिक मतदाता पंजीकृत हैं, जो मतदान कर सकते हैं. इनमें से 5,64,968 वोटर पहली बार मतदान करेंगे. इनकी उम्र 18 से 19 वर्ष के बीच है और वोटर के रूप में पहली बार पंजीकृत हुए हैं.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: कांग्रेस जीती, तो कौन बनेगा मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दिया ये जवाब

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी ने सपरिवार रुद्री स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस उत्सव में किया अपने मताधिकार का प्रयोग. उन्होंने लोगों से अपील की है कि भारी से भारी संख्या में मतदान केंद्र पहुंचें और अपना वोट जरूर डालें.

छत्तीसगढ़ में जिन 70 सीटों पर वोट हो रहे हैं, उनमें महिलाओं की संख्या पुरुष वोटरों से ज्यादा है. मतदान के दौरान भी यह स्पष्ट दिखा. पुरुषों से ज्यादा महिलाएं मतदान केंद्र पर दिख रहीं हैं. छत्तीसगढ़ में पुरुष-महिला वोटर अनुपात 1004 है. यानी 1000 पुरुष वोटर के मुकाबले 1004 महिला वोटर हैं.

मतदाताओं को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए चुनाव आयोग की तरफ से कई प्रयास किए गए हैं. इसी प्रयास के तहत मतदान केंद्र के बाहर ‘हैप्पी वोटिंग’ के भी पोस्टर लगाए गए हैं. पहले चरण में सात नवंबर को छत्तीसगढ़ की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. तब 78 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया.

Also Read: छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का ऐसा है राजनीतिक जीवन, अंबिकापुर से लगातार तीन बार जीते चुनाव

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण में अब तक करीब 20 फीसदी वोटिंग हुई है. मतदान शाम पांच बजे तक चलेगा. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि अब मतदान में तेजी आएगी और पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी 75 फीसदी से अधिक वोटिंग होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >