2 अक्टूबर को 90 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की भरोसा यात्रा, चुनाव अभियान समिति की बैठक में हुआ फैसला

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की 90 विधानसभा क्षेत्रों में 2 अक्टूबर को भरोसा यात्रा निकलेगी. चुनाव अभियान समिति की बैठक में इसका फैसला हुआ. बैठक में और कौन-कौन से फैसले हुए और कौन-कौन लोग मौजूद थे, यहां पढ़ें.

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी चुनाव अभियान समिति की बैठक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्टूबर को सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में भरोसा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. साथ ही चुनाव अभियान समिति के कार्यों पर भी व्यापक चर्चा हुई. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर भी विस्तार से बातचीत हुई. बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत शामिल हुए. बैठक के बाद कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि जिला स्तर पर वक्ताओं को चिह्नित करके अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा जाएगा. सरकार की योजनाओं को प्रचारित किया जाएगा. भाजपा के दुष्प्रचार की जानकारी के लिए एक तंत्र विकसित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि चुनाव से पहले विभिन्न समाजों के लिए योजनाएं बनाई जाएंगी. जिला स्तर चुनाव अभियान समिति का विस्तार भी किया जाएगा.

चुनाव अभियान समिति की बैठक में एआईसीसी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ चंदन यादव, सह-प्रभारी विजय जांगिड़, मंत्री मो अकबर, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री अनिला भेड़िया, मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री अमरजीत भगत, मंत्री मोहन मरकाम, मंत्री उमेश पटेल, राज्य योजना आयोग के अध्यक्ष डॉ प्रेमसाय सिंह, सांसद ज्योत्सना महंत, एआईसीसी सचिव विकास उपाध्याय, वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, अमितेष शुक्ल, अरुण वोरा, विधायक यूडी मिंज, रामकुमार यादव, देवती कर्मा, किस्मत लाल नंद, पूर्व सांसद छाया वर्मा, कार्यसमिति सदस्य गंगा पोटाई, उपाध्यक्ष पीआर खुंटे, गुरुमुख सिंह होरा, अंबिका मरकाम, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैंदू, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, पूर्व महामंत्री आनंद कुकरेजा, संयुक्त महासचिव विभा साहू, प्रदेश सचिव प्रवीण मेश्राम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कमलेश्वर वर्मा, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव पूर्णचंद पाढ़ी कोको, वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन धनेश पाटिला, प्रदेश कांग्रेस रिसर्च विभाग के चेयरमैन इदरीश गांधी, छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी, सिंधी अकादमी के अध्यक्ष राम गिडलानी, रजक बोर्ड के अध्यक्ष लोकेश कनौज्जे, लौह शिल्कार बोर्ड के अध्यक्ष लोचन विश्वकर्मा, चर्म शिल्पकार बोर्ड के अध्यक्ष तरुण बीजौरा, मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ ब्रिगेडियर प्रदीप यदु, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, आरडीए अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद, हज कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद असलम, केश शिल्पी बोर्ड के उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास, प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग महिला विंग शेषराज हरबंश, महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, सरगुजा की जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह उपस्थित थीं.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: इज्जत बचाने में लगे हैं मोदी-शाह, मनोज तिवारी अपरिपक्व नेता, बोले आनंद शुक्ला
Also Read: VIDEO: छत्तीसगढ़ आकर झूठ बोल रहे प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री, बोले कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >