पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ आने से पहले बोले भूपेश बघेल- सीआरपीएफ के प्लेन में आ रहे बक्से भरकर पैसे!

सीएम ने कहा कि बीजेपी हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है कि बक्सों में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं. इन पैसों का उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा. इसलिए सभी वाहनों खासकर केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग होनी चाहिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ पहुंचने से पहले सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के प्लेन में बड़े-बड़े बक्से भरकर आए हैं, उनकी चेकिंग नहीं हो रही है. उन्होंने कहा, ‘मैं निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा कि इनके (ईडी और सीआरपीएफ) वाहनों की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग होनी चाहिए.’ सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है कि बक्सों में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं. इन पैसों का उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा. इसलिए सभी वाहनों खासकर केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय सुरक्षा बल सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग होनी चाहिए. छत्तीसगढ़ के सीएम ने ये बातें रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से रवाना होने से पहले ये बातें कहीं. भूपेश बघेल की आज तीन आम सभाएं हैं. पहली सभा मानपुर, दूसरी गैंदाटोला और तीसरी बागरेकसा में होनी है. मुख्यमंत्री राजनांदगांव में रोड भी करेंगे.

सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती है बीजेपी

भूपेश बघेल ने कहा कि यह मामला बहुत गंभीर है. निर्वाचन आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि बीजेपी कितना नीचे गिर सकती है, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. वह सत्ता हासिल करने के लिए कुछ भी कर सकती है. एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आप अनुमान नहीं लगा सकते कि वे कितना नीचे जा सकते हैं. आप जितना नीचे जा सकते हैं, वे (बीजेपी वाले) वहां से शुरू करते हैं. यह बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट से लेकर शहर तक में जो भी वाहन आ रहे हैं, उसके अंदर जो चीजें आ रहीं हैं, उसकी जांच होनी चाहिए.

Also Read: छत्तीसगढ़ की संस्कृति को समृद्ध बनाने में आदिवासी समुदायों का अहम योगदान, बोले पीएम मोदी

बक्सों में हो सकते हैं पैसे

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने कहा कि सीआरपीएफ के जवान पहले से यहां मौजूद हैं. फिर बाहर से विमानों में उन्हें मंगाने की क्या जरूरत है. भूपेश बघेल ने कहा कि इन विमानों में बक्से आ रहे हैं. बड़े-बड़े बक्से आ रहे हैं. इन बक्सों की जांच नहीं हो रही है. इन बक्सों में पैसे भी हो सकते हैं, कुछ और चीजें भी हो सकतीं हैं. इनकी जांच होनी चाहिए. इन बक्सों में पैसे भरे हो सकते हैं, जिनका इस्तेमाल मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा. इसलिए चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेकर उस पर कार्रवाई करनी चाहिए.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव 2023: आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हैं राजा खड्गराज सिंह, इतनी है प्रॉपर्टी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >