Cheeni Kum एक्ट्रेस स्वीनी खरा की सगाई फोटोज देख फैंस को आई आराध्या बच्चन की याद, आप भी देखें तसवीरें

चीनी कम एक्ट्रेस स्वीनी खरा ने हाल ही में उर्विश देसाई संग सगाई रचा ली है. उनकी फोटोज देखकर फैंस को अचानक अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या की याद आ गई. उन्होंने कंफ्यूज होते हुए कहा, मुझे लगा ये एश्वर्या राय की बेटी है.

चीनी कम में छोटी बच्ची की भूमिका निभाने वाली स्वीनी खरा ने हाल ही में उर्विश देसाई संग सगाई रचा ली है. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर ड्रीमी सगाई की कुछ फोटोज शेयर की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. अपने खास दिन पर स्वीनी ने गुलाबी लहंगा पहन रखा था, जबकि उर्विश ने ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे. पहली तस्वीर में, उर्विश ने स्वीनी के गाल पर किस किया. वहीं अगली तस्वीर में कपल को सनसेट का मजा लेते देखा गया. एक तस्वीर में उर्विश अपने सामने खड़ी स्वीनी को प्यार से देख रहे थे.

फैंस ने फोटोज देखकर क्यों कहा आराध्या बच्चन

स्वीनी खरा को अंगूठी पहनाते हुए उर्विश घुटनों के बल बैठ गए और रोमांटिक अंदाज में अपनी होने वाली दुल्हनियां को अंगूठी पहनाई. टेलर स्विफ्ट के गाने फीयरलेस से लाइन्स लेते हुए, स्विनी ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आपके साथ मैं डांस करूंगी…एक तूफान में, मेरी सबसे अच्छी ड्रेस में, फीयरलेस.” फोटोज पर प्रतिक्रिया देते हुए एक फैन ने कहा, “अचानक मुझे लगा कि आप आराध्या बच्चन जैसी दिख रही हो…काफी खूबसूरत”. एक यूजर ने लिखा, ”आज मैंने एक पोस्ट देखी कि हमारी चेतली ने सगाई कर ली है…बहुत दिनों बाद देख कर अच्छा लगा……..और बा बहू बेबी के बाद”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”बधाई हो बेटी !! आशा है कि आपका आगे का जीवन आनंद और खुशियों से भरा हो! आशा है कि आपका जीवन आपके जैसा ही सुंदर बना रहे!”

स्वीनी खरा ने की सगाई

स्वीनी खरा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की. इंस्टाग्राम पर स्वीनी ने अपने सगाई समारोह से ड्रीमी फोटोज शेयर की, जिसके कैप्शन में लिखा, “मैं आपसे पेपर रिंग के साथ शादी करूंगी #SwiniGotHerVish.” तस्वीरों में दोनों ने एक-दूसरे के साथ डांस किया और अंगूठियों का आदान-प्रदान किया.

Also Read: Tiger 3 VS Pathaan: सलमान खान के साथ जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस शूट करेंगे शाहरुख खान, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग
स्वीनी का वर्कफ्रंट

बता दें कि आर बाल्की के निर्देशन वाली चीनी कम में, स्वीनी ने छोटी बच्ची की भूमिका निभाई थी, जो अमिताभ बच्चन की दोस्त और पड़ोसी थी. इस फिल्म में स्वीनी खरा और अमिताभ के अलावा तब्बू भी थीं. उन्होंने परिणीता, सियासत द पॉलिटिक्स, हरि पुत्तर पाठशाला और एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी जैसी कई अन्य फिल्मों में भी काम किया है. प्रशंसकों ने स्वीनी खरा को ”बा बहू और बेबी”, ”दिल मिल गए’ और ”सीआईडी”​​सहित कुछ लोकप्रिय टीवी शो में भी देखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >