Chandra Grahan 2020 Date, India Timings, Sutak Time Live Updates: ग्रहण के बाद इन नियमों का पालन है जरूरी, पूरे घर में करें गंगा जल का छिड़काव
Copied link
Chandra Grahan (Lunar Eclipse) November 2020 Date and Time, Today Timings in India, Sutak kitne baje lagega (kitne samay se padega): 30 नवंबर 2020 यानी आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा. हालांकि इसी साल दिसंबर में एक और ग्रहण सूर्य ग्रहण भी लगा. आज का ग्रहण चंद्रमा का उपछाया ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं हुआ. चंद्र ग्रहण दोपहर 1.04 बजे से शुरू होकर शाम 5.22 बजे खत्म हुआ. ये चंद्र ग्रहण भारत के सभी शहरों में नहीं दिखा और इसका प्रभाव भी नहीं रहा. पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में ही इस ग्रहण की छाया पड़ी. इस ब्लॉग के जरिए आइए जानते हैं कि देश के किस शहर में ग्रहण का प्रभाव क्या है और चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगा और कब खत्म हुआ….
11:16 PM. 30 Nov 2011:16 PM. 30 Nov
ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगा जल छिड़कें
चंद्र ग्रहण का समापन शाम 5 बजकर 22 मिनट पर हुआ. ग्रहण लगने से उसकी नकारात्मक ऊर्जा भी घर में प्रवेश कर जाती है. ऐसे में घर का शुद्धिकरण भी ग्रहण के पश्चात् अवश्य करना चाहिए. पूरे घर में गंगा जल झिड़कें. घर में पोछा भी कर सकते हैं. ऐसा करने से ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह से नष्ट हो जाएगी.
10:09 PM. 30 Nov 2010:09 PM. 30 Nov
नवंबर वाले पूर्ण चंद्र को दुनिया भर में कई नामों से जाना जाता है
नवंबर में दिखने वाले फूल मून यानी पूर्ण चंद्र को दुनिया भर में कई नामों से जाना जाता है. जैसे कोल्ड मून (Cold Moon), फ्रॉस्ट मून (Frost Moon), विंटर मून (Winter Moon), ओक मून (Oak Moon), मून बिफोर यूले (Moon before Yule) और चाइल्ड मून (Child Moon).
9:50 PM. 30 Nov 209:50 PM. 30 Nov
कुछ ऐसा दिखेगा चंद्रग्रहण
पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) देख पाना आम आदमी के बस का नहीं होगा क्योंकि इसके लिए खास उपकरण, सही समय और सही लोकेशन का होना बहुत जरूरी है. नासा ने बताया है कि उत्तरी अमेरिका में पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) दिखाई देगा लेकिन आम इंसान इसे समझ नहीं पाएगा. पूर्ण चंद्र के समय हल्की से रोशनी कम होगी लेकिन थोड़ी ही देर में यह सामान्य हो जाएगी
9:13 PM. 30 Nov 209:13 PM. 30 Nov
खास बातें
यह साल 2020 का आखिरी चंद्रग्रहण है
ग्रहण रोहिणी नक्षत्र और वृषभ राशि में लगा है
इस चंद्रग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा
चंद्रग्रहण शाम 5 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा
8:32 PM. 30 Nov 208:32 PM. 30 Nov
कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
इस चंद्र ग्रहण को ऑस्ट्रेलिया, एशिया, प्रशांत महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में देखा जा सकता है. हालांकि ये चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा. वहीं चंद्र ग्रहण से शुरू होने से पहले सूतक लग जाता है लेकिन इस बार यह उपछाया ग्रहण है, इसलिए इस दौरान इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.
7:43 PM. 30 Nov 207:43 PM. 30 Nov
इन बातों का रखें ख्याल
ग्रहण को नग्न आंखों से नहीं देखना चाहिए. ग्रहण के समय भोजन करने और बनाने से भी बचना चाहिए. ग्रहण के बाद स्नान करने को भी अच्छा बताया गया है, इससे ग्रहण का प्रभाव कम हो जाता है.
7:20 PM. 30 Nov 207:20 PM. 30 Nov
गर्भवती महिलाएं रखें विशेष सावधानी
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक विचार किया जाता है. माना जाता है कि ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका नकारात्मक असर होता है. इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है.
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
जानें कब से कब तक रहेगा ग्रहण काल
आकाश में इस साल का अंतिम चंद्रग्रहण लग चुका है. चंद्रग्रहण दोपहर 1 बजकर 4 मिनट से आरंभ होकर शाम 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा.
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
कुछ ही मिनट में शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण
कुछ ही मिनट में इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लग जाएगा. ग्रहण काल के समय मांस या मदिरा पान का सेवन भी नहीं करना चाहिए. ग्रहण काल की अवधि में सोने से भी बचना चाहिए.
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
गाजीपुर में 16 मिनट 1 सेकेंड दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
बलिया में 18 मिनट 39 सेकेंड दिखेगा चंद्र ग्रहण
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
झारखंड के बोकारों जिला में 22 मिनट 48 सेकेंड दिखेगा ग्रहण
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
वराणसी में 13 मिनट 7 सेकेंड ही दिखई देखा चंद्र ग्रहण
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
ग्रहण के दौरन इन बातों का रखें ध्यान
आज चंद्रग्रहण लग रहा है. कोशिश करें कि ग्रहण के दौरान आप ना सोएं. विशेष तौर पर अगर आप गर्भवती हैं तो ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए. मान्यता है कि इससे बच्चे में शारीरिक या मानसिक विकार आ सकता है.
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
हैदराबाद में नहीं दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
हैदराबाद में न तो ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा और न ही इसका प्रभाव होगा. हालांकि धार्मिक मान्यताओं को महत्व देने वाले ग्रहण काल में मांगलिक कार्य से परहेज करेंगे.
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
भोजपुर में 18 मिनट 59 सेकेंड तक दिखेगा चंद्र ग्रहण
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
बक्सर जिले में 17 मिनट 16 सेकेंड तक दिखाई देगा ग्रहण
बिहार के बक्सर जिले में 17 मिनट 16 सेकेंड तक ग्रहण दिखाई देगा. बक्सर में शाम 5 बजकर 6 मिनट पर ग्रहण दिखना शुरू होगा. वहीं शाम 5 बजकर 23 मिनट पर ग्रहण काल समाप्त हो जाएगा.
6:57 PM. 30 Nov 206:57 PM. 30 Nov
मुजफ्फरपुर में 24 मिनट 27 सेकेंड दिखेगा चंद्र ग्रहण
मुजफ्फरपुर में 24 मिनट 27 सेकेंड चंद्र ग्रहण दिखेगा. मुजफ्फरपुर में 05 बजकर 01 मिनट पर चंद्रग्रहण दिखना शुरू होगा. वहीं, 05 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
3:45 PM. 30 Nov 203:45 PM. 30 Nov
गया में 20 मिनट 16 सेकेंड इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
गया में 20 मिनट 16 सेकेंड इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण दिखाई देगा. गया में 5 बजकर 5 मिनट पर शुरू होगा और 5 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
3:45 PM. 30 Nov 203:45 PM. 30 Nov
कोलकत्ता 29 मिनट 52 सेकंड दिखाई देगा ग्रहण
कोलकत्ता में चंद्रग्रहण 29 मिनट 52 सेकंड दिखाई देगा. आज शाम 4 बजकर 57 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगा.
3:45 PM. 30 Nov 203:45 PM. 30 Nov
लखनऊ में 7 मिनट 34 सेकेंड दिखेगा चंद्र ग्रहण
3:45 PM. 30 Nov 203:45 PM. 30 Nov
पटना में 22 मिनट 26 सेकेंड दिखेगा चंद्र ग्रहण
3:45 PM. 30 Nov 203:45 PM. 30 Nov
हजारीबाग में 20 मिनट 12 सेकेंड दिखेगा चंद्र ग्रहण
3:45 PM. 30 Nov 203:45 PM. 30 Nov
जानें रांची में कितनी देर तक दिखेगा यह ग्रहण
3:45 PM. 30 Nov 203:45 PM. 30 Nov
वृषभ राशि वालों को रखनी होगी विशेष सावधानी
आज इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा. इसलिए वृषभ राशि के जातकों को ग्रहण के समय थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी. खासकर इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा. क्योंकि इस ग्रहण का बुरा प्रभाव वृषभ राशि वालों पर सीधे पड़ेगा.
3:45 PM. 30 Nov 203:45 PM. 30 Nov
इस समय लगेगा चंद्रग्रहण
उपचछाया से पहला स्पर्श दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर
परमग्रास चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर
उपछाया से अंतिम स्पर्श शाम 5 बजकर 22 मिनट पर
3:45 PM. 30 Nov 203:45 PM. 30 Nov
जानें किन देशों में दिखाई देगा चंद्र ग्रहण
आज लगने वाला चंद्र ग्रहण ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, साउथ अमेरिका, प्रशांत और अटलांटिक महासागर के अलावा एशिया के कुछ हिस्सों में ही दिखाई देगा. ये चंद्रग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा.
12:07 PM. 30 Nov 2012:07 PM. 30 Nov
पटना में चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगेगा
timeanddate.com की वेबसाइट के मुताबिक, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से पटना सहित पूरे बिहार में ग्रहण का वास्तविक असर 5 बजे से शुरू होकर 5 बजकर 23 मिनट शाम तक ही होगा. यानी सिर्फ इन 23 सेकेंड में ही चंद्रमा की छाया धरती पर पड़ेगी. हालांकि ग्रहण काल दोपहर 1.04 बजे से शुरू हो जाएगा और ये 5.22 बजे समाप्त होगा.
12:07 PM. 30 Nov 2012:07 PM. 30 Nov
दिल्ली में चंद्र ग्रहण नहीं दिखाई देगा
दिल्ली में न तो ये चंद्र ग्रहण दिखाई देगा और न ही इसका प्रभाव होगा. हालांकि धार्मिक मान्यताओं को महत्व देने वाले ग्रहण काल में मांगलिक कार्य से परहेज करेंगे.
11:54 AM. 30 Nov 2011:54 AM. 30 Nov
चंद्र ग्रहण का प्रभाव 15 दिसंबर तक रहेगा
आज का चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2020) एक उपछाया चंद्र ग्रहण है. यानी ज्योतिष गणना में इसका सूतक प्रभाव नहीं होता है. इसके अलावा यह ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में लगने वाला है जिसका प्रभाव 15 दिसंबर तक बना रहेगा. हालांकि यह ग्रहण देश में दिखाई नहीं देगा.
मुख्य बातें
Chandra Grahan (Lunar Eclipse) November 2020 Date and Time, Today Timings in India, Sutak kitne baje lagega (kitne samay se padega): 30 नवंबर 2020 यानी आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा. हालांकि इसी साल दिसंबर में एक और ग्रहण सूर्य ग्रहण भी लगा. आज का ग्रहण चंद्रमा का उपछाया ग्रहण होने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं हुआ. चंद्र ग्रहण दोपहर 1.04 बजे से शुरू होकर शाम 5.22 बजे खत्म हुआ. ये चंद्र ग्रहण भारत के सभी शहरों में नहीं दिखा और इसका प्रभाव भी नहीं रहा. पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में ही इस ग्रहण की छाया पड़ी. इस ब्लॉग के जरिए आइए जानते हैं कि देश के किस शहर में ग्रहण का प्रभाव क्या है और चंद्र ग्रहण कितने बजे से लगा और कब खत्म हुआ….