Chandra Grahan 2023: लगने जा रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण, इस दौरान रखें इन बातों का ध्यान

Chandra Grahan 2023: 5 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण है. ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ, खाना-पीना, यहां तक कि सोना भी वर्जित माना गया है. ग्रहण के दौरान सभी को कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए. आइए जानें चंद्रग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

Chandra Grahan 2023:  साल 2023 का पहला चंद्रग्रहण 5 मई 2023 यानी बुद्ध पूर्णिमा के दिन लग रहा है.  ग्रहण के दौरान किसी भी प्रकार का मांगलिक कार्य, पूजा-पाठ, खाना-पीना, यहां तक कि सोना भी वर्जित माना गया है.ग्रहण के दौरान सभी को कुछ विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए. आइए जानें चंद्रग्रहण के दौरान किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

ग्रहण के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए.

  • खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए, ताकि इन पर ग्रहण का बुरा असर न पड़े.

  • ग्रहण के दौरान नकारात्‍मक ऊर्जा बढ़ जाती है, जिसका असर व्‍यक्ति के मन पर भी पड़ता है. लिहाजा इस दौरान कोई बड़ा निर्णय नहीं लेने की सलाह दी जाती है.

  • ग्रहण काल में किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े या वाद-विवाद से बचना चाहिए.
    जरूरी न हो तो ग्रहण के दौरान यात्रा करने से परहेज करना चाहिए.

  • ग्रहण काल का समय भगवान की आराधना में व्यतीत करना चाहिए.

  • ग्रहण के बाद स्‍नान करें, स्वच्छ कपड़े पहनें.
     

  • चंद्रग्रहण या सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को धारदार चीजों के उपयोग से बचना चाहिए. इसका नकारात्मक प्रभाव मां और बच्चे पर देखने पर मिलता है.

  • ग्रहण के बाद दान जरूर करें ऐसा करने से ग्रहण की अशुभता कम होती है.

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती स्त्री को बहुत सावधानी बरतनी चाहिए. ऐसी महिलाओं को इस समय घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए.

  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चंद्रग्रहण के दौरान सोने से बचना चाहिए. ग्रहण के दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए. कहा जाता है इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु के मस्तिष्क पर पड़ सकता है.

चंद्र ग्रहण 5 मई को कितने बजे शुरू होगा ? कब खत्म होगा

पहला चंद्र ग्रहण : 5 मई 2023 शुक्रवार
चंद्र ग्रहण शुरू: रात्रि 8:45 बजे जो उपछाया चंद्र ग्रहण होगा.
 चंद्र ग्रहण समाप्त: यह ग्रहण रात्रि 1 बजे समाप्त होगा
उपच्छाया से पहला स्पर्श काल- रात्रि 08:45 पर.
परमग्रास चंद्रग्रहण काल- रात्रि 10:53 पर.
उपच्छाया से अंतिम स्पर्श काल- रात्रि 01:00 बजे.
उपच्छाया की कुल अवधि- 04 घंटे 15 मिनट्स 34 सेकंड

जानें क्या भारत में नजर आएगा चंद्रग्रहण

चंद्र ग्रहण वास्तव में कब दिखाई देगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कहां स्थित हैं. साल का पहला चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. ये उपच्छाया चंद्रग्रहण है, जिसकी वजह से यहां सूतक काल मान्य नहीं होगा.

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी prabhatkhabar.com  की नहीं है. विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं. हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >