Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण की समाप्ति के बाद जरूर करें ये टोटके, जानें सभी राशियों पर इस ग्रहण का क्या पड़ा प्रभाव, इस साल और कितने ग्रहण कब-कब लगेंगे

Chandra Grahan 2021 In India Time: आज 26 मई दिन बुधवार को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाता है . साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा. वहीं, चंद्र ग्रहण से पहले 23 मई 2021 को शनिदेव वक्री हो चुके हैं. शनि वर्तमान समय में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि वक्री होने के बाद सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन हुआ है. सूर्य कृतिका नक्षत्र से निकल कर 25 मई दिन मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. माना जाता है कि सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में आते हैं तो मौसम पर इसका प्रभाव पड़ता है. चंद्र ग्रहण आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर आरंभ होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को प्रमुख घटना माना गया है. इस खगोलीय घटना का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है.आइए जानते है इस ग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर पड़ेगा…

Live Updates
1:03 AM. 27 May 21 7:33 PM. 26 May

चंद्रग्रहण के समाप्त होने के बाद बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें

संभव हो तो गंगाजल मिलाकर स्नान कर लें

घर को भी गंगा जल से स्वच्छ करें

सफेद चीजें जैसे सफेद कपड़े, चावल, चीनी आदि का दान करें

जिनके कुंडली में पहले से चंद्रमा कमजोर है वे चंद्र ग्रहण के बाद शांति के लिए पूजा-हवन करवा सकते हैं

1:03 AM. 27 May 21 7:33 PM. 26 May

कहां-कहां दिखेगा दूसरा चंद्रग्रहण

साल का अंतिम व दूसरा चंद्र ग्रहण भारत, अमेरिका, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देने वाला है. जो 19 नवंबर को लगेगा.

1:03 AM. 27 May 21 7:33 PM. 26 May

अगले चंद्र ग्रहण का समय क्या होगा

साल 2021 का अंतिम ग्रहण और वर्ष का दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को लगने वाला है. जो भारतीय समयानुसार 11 बजकर 32 मिनट से आरंभ होगा और 17 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा.

1:03 AM. 27 May 21 7:33 PM. 26 May

जिनके कुंडली में पहले से कमजोर है चंद्रमा वे क्या करें

चंद्र ग्रहण को मन का प्रतिक माना गया है. इसका प्रभाव सीधे आपके मन और मस्तिष्क पर पड़ता है. ऐसे में जिन जातकों के कुंडली में पहले से ही चंद्रमा कमजोर स्थिति में है उन्हें विशेष सावधान रहने की जरूरत है. उन्हें शांति के विशेष उपाय करने चाहिए. चंद्र ग्रहण के पश्चात भी घर में पूजा-पाठ करवाना चाहिए.

Surya Grahan Chandra Grahan 2021 Date: 15 दिन बाद फिर लगेगा साल का दूसरा ग्रहण, जानें इस साल लगने वाले सूर्य व चंद्र ग्रहण की तिथि और कहां दिखेगा

1:03 AM. 27 May 21 7:33 PM. 26 May

चंद्र ग्रहण के दुष्प्रभाव से बचने के लिए क्या करें

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा का संचांर होता है. ऐसे में सभी जातकों को इस ग्रहण मंत्र का जाप करना चाहिए.

ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नोः चन्द्रः प्रचोदयात्

1:03 AM. 27 May 21 7:33 PM. 26 May

चंद्रग्रहण की समाप्ति के बाद जरूर करें ये टोटके

चंद्रग्रहण का समापन शाम 7 बजकर 19 मिनट पर होने वाला है.

ऐसे में ग्रहण से उत्पन्न हुई नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करने के लिए कुछ टोटके करने चाहिए

इसमें गंगाजल से घर का शुद्धिकरण शामिल है. जिसका छिड़काव पूरे घर में होना चाहिए.

मुख्य बातें

Chandra Grahan 2021 In India Time: आज 26 मई दिन बुधवार को इस साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. आज वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है. इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाया जाता है . साल का पहला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगेगा. वहीं, चंद्र ग्रहण से पहले 23 मई 2021 को शनिदेव वक्री हो चुके हैं. शनि वर्तमान समय में मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. शनि वक्री होने के बाद सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन हुआ है. सूर्य कृतिका नक्षत्र से निकल कर 25 मई दिन मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं. माना जाता है कि सूर्य जब रोहिणी नक्षत्र में आते हैं तो मौसम पर इसका प्रभाव पड़ता है. चंद्र ग्रहण आज दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर आरंभ होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. इस ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा. ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को प्रमुख घटना माना गया है. इस खगोलीय घटना का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है.आइए जानते है इस ग्रहण का प्रभाव किन राशियों पर पड़ेगा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >