Chaitra Navratri 2023: चलो बुलावा आया है… प्यारा सजा है… सुनें ये 7 देवी गीत, माता रानी होंगी प्रसन्न

Chaitra Navratri 2023 Songs: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. ऐसे में श्रद्धालु पूरे 9 दिन माता रानी की उपासना करेंगे. चेत्र नवरात्रि में दुर्गा माता की जितना जाप किया जाता है, उतना ही अच्छा फल मिलता है. आइये आज हम आपको कुछ भक्ति गीत सुनाते हैं.

Chaitra Navratri 2023 Songs: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. भक्तजन पूरे 9 दिन माता रानी के अलग-अलग रूपों की पूजा करेंगे, जिससे भगवती प्रसन्न होंगी और उन्हें मनचाहा वरदान मिलेगा. चैत्र नवरात्रि की नवमी पर राम नवमी का त्योहार भी मनाया जाता है. इस मौके पर देश भर के मंदिरों को खूब सजाया गया है और माता रानी की अराधना की जाती है. कई लोग तो नौ दिन का उपवास भी करते हैं. ऐसे में आइये बताते हैं आपको कि आप दुर्गा माता के कौन से गाने सुनकर अपना दिन अच्छा कर सकते हैं.

ये हैं कुछ भक्ति गीत

‘आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा…दिल ने पुकारा तू है मेरा सहारा मां’ ये गाना काफी लोकप्रिय है. देवी मां की पूजन में इसे जरूर भक्तजन सुनते हैं. हर पूजा पंडाल में ये गीत बजता रहता है. इसे लोकप्रिय सिंगर गुलशन कुमार ने गाया है.

तूने मुझे बुलाया शेरावालिए

तूने मुझे बुलाया शेरावालिए… मैं आया… मैं आया शेरावालिये…ये गाना हर किसी के जुबान पर रहता है. इसे सुनने से दिल को एक अलग ही सूकुन मिलता है. आशा फिल्म के इस गीने को मां वैष्णों देवी के भवन पर फिल्माया गया है. मोहम्मद रफी की आवाज में ये सॉन्ग आज भी ट्रेडिंग लिस्ट में है. इसमें जितेन्द्र और रीना रॉय ने अभिनय किया था.

Also Read: Entertainment News Live: चैत्र नवरात्रि पर इन गानों को सुनकर माता रानी की करें पूजा, गुड़ी पड़वा पर बी-टाउन
चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है…रस्ता देख रही है माता अपने आंस के तारों का…ये गाना भले ही फिल्म का हो, लेकिन भक्तजन जब भी माता वैष्णों के दरबार में हाजिरी लगाने जाते हैं, तो इसे जरूर सुनते हैं. इसमें राजेश खन्ना और शबाना आजमी दिखाई दिए थे. भजन को नरेन्द्र चंचल, आशा भोंसले और महेन्द्र कपूर ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है.

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी

प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी…भक्तों की लगी है कताड़ भवानी…लखवीर लक्खा का ये गाना काफी लोकप्रिय है. भक्त अक्सर पूजा पाठ के समय इसे सुनना पसंद करते हैं.

मैं बालक तू माता

मैं बालक तू माता..शेरावालिये, है अटूट ये नाता शेरावालिये…इस गाने को भक्तजन जब सुनते हैं, तो उन्हें माता रानी की विशेष कृपा बनी दिखाई देती है. इस गुलशन कुमार ने अपनी आवाज दी है. हालाकि जुबिन नौटियाल ने इसका रीमेक बनाया था, वो भी काफी फेमस हुआ था.

भोर भयी दिन चढ़ गया मेरी अंबे

भोर भयी दिन चढ़ गया मेरी अंबे…इस गाने को अक्सर हम सुबह मंदिरों के बाहर जरूर सुनते हैं. गाने को अल्का यागनिक ने अपनी आवाज दी है.

मेरी मां के बराबर कोई नहीं

हे कालरात्रि… हे कल्याणी…मेरी मां के बराबर कोई नहीं, इस गाने को जुबिन नौटियाल ने गाया है. इसमें हमे मां की महिमा और उनकी शक्ति देखने को मिलती है. जब आप ये गाना सुनेंगे तो आपको ��गेगा, कि इस दुनिया में माता रानी के अलावा दूसरा कुछ भी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >