Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न, दूसरे चरण में 70 सीटों पर वोटिंग 17 नवंबर को

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण में विस्फोटों और नक्सली मुठभेड़ के बीच मतदान संपन्न हो गया. शाम पांच बजे तक 70.78 फीसदी मतदान हुआ. इसके साथ ही 20 विधानसभा के 223 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में लॉक हो गई. 20 में 16 सीटें ऐसी हैं, जहां महिला वोटर निर्णायक भूमिका में हैं. बीजेपी नेता डॉ रमन सिंह ने 20 में से 14 सीटें जीतने का दावा किया है, तो कांग्रेस पार्टी ने सभी 20 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है. डॉ रमन सिंह ने कहा कि कवर्धा में मोहम्मद अकबर हार रहे हैं, तो कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राजनांदगांव में डॉ रमन सिंह हार रहे हैं.

Live Updates
3:01 AM. 8 Nov 23 9:31 PM. 7 Nov

Chhattisgarh Election 2023 Live Voting: छत्तीसगढ़ में 70.87 फीसदी मतदान

छत्तीसगढ़ में पहले चरण की 20 विधानसभा सीटों पर मतदान संपन्न हो गया. इन बीस विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 70.87 फीसदी वोटिंग हुई. मतदान का प्रतिशत और बढ़ सकता है, क्योंकि दूरस्थ इलाकों के आंकड़े आने में थोड़ा समय लग सकता है.

11:48 PM. 7 Nov 23 6:18 PM. 7 Nov

Chhattisgarh Election 2023 Live Voting: छत्तीसगढ़ में तीन बजे तक 60.92 फीसदी वोट

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण में तीन बजे तक 60.92 फीसदी मतदान हुआ है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ की ओर से यह जानकारी दी गई है.

8:57 PM. 7 Nov 23 3:27 PM. 7 Nov

कोंटा में कौन-कौन लड़ रहे चुनाव?

कोंटा (एसटी) विधानसभा सीट पर छत्तीसगढ़ के मंत्री और कद्दावर आदिवासी नेता कवासी लखमा चुनाव लड़ रहे हैं. उनके अलावा और सात प्रत्याशी मैदान में हैं. बीजेपी ने उनके खिलाफ सोयम मुका को उतारा है. जानें और कौन-कौन से लोग हैं, जो यहां से चुनाव लड़ रहे हैं. कोंटा (एसटी) में 8 उम्मीदवार कवासी लखमा कांग्रेस देवेंद्र तेलम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) मड़कामी मासा बहुजन समाज पार्टी सोयम मुका भारतीय जनता पार्टी चन्नाराम मरकाम सर्व आदि दल जगदीश नाग (गुड्डू) आजाद जनता पार्टी मनीष कुंजाम सीपीआई बीड़ा सोढी निर्दलीय

8:57 PM. 7 Nov 23 3:27 PM. 7 Nov

कोंडागांव के डीएम ने किया मतदान

कोंडागांव के कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. दीपक सोनी अपने परिवार के साथ मतदान करने के लिए भेलवापदर स्थित मतदान केंद्र में पहुंचे और अपना वोट डाला.

8:57 PM. 7 Nov 23 3:27 PM. 7 Nov

मोहला-मानपुर में इतने लोग लड़ रहे चुनाव

मोहला मानपुर विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या नौ है. कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ इन दलों ने भी अपने उम्मीदवार उतारे हैं. दो निर्दलीय प्रत्याशी भी भाग्य आजमा रहे हैं. मोहला मानपुर (एसटी) में 9 उम्मीदवार इंद्रशाह मंडावी कांग्रेस नागेश पुरम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) संजीव शाह भारतीय जनता पार्टी युवराज नेताम हमर राज पार्टी राजेंद्र कुमार उसारे गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी संियाराम नुरेती अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया हेमलाल दर्रो फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी ब्रह्माराम मंडावी निर्दलीय रामफल पाटील निर्दलीय

8:57 PM. 7 Nov 23 3:27 PM. 7 Nov

खुज्जी में हैं 10 उम्मीदवार

खुज्जी विधानसभा सीट पर इस बार 10 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें चार निर्दलीय प्रत्याशी हैं. उम्मीदवारों के नाम और पार्टी के बारे में जानें. खुज्जी में 10 उम्मीदवार गजेंद्र कुमार मंडावी बहुजन समाज पार्टी गीता घासी साहू भारतीय जनता पार्टी भोलाराम साहू कांग्रेस विनोद पुराम जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) दीनूराम जांगड़े राष्ट्रीय जनसभा पार्टी ललिता कंवर हमर राज पार्टी चैनू राम जांगड़े निर्दलीय दीेवव्रत खोबरागड़े निर्दलीय रामशिला सोनबीर निर्दलीय संदीप मेश्राम निर्दलीय

मुख्य बातें

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण में विस्फोटों और नक्सली मुठभेड़ के बीच मतदान संपन्न हो गया. शाम पांच बजे तक 70.78 फीसदी मतदान हुआ. इसके साथ ही 20 विधानसभा के 223 उम्मीदवारों की किस्मत इवीएम में लॉक हो गई. 20 में 16 सीटें ऐसी हैं, जहां महिला वोटर निर्णायक भूमिका में हैं. बीजेपी नेता डॉ रमन सिंह ने 20 में से 14 सीटें जीतने का दावा किया है, तो कांग्रेस पार्टी ने सभी 20 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है. डॉ रमन सिंह ने कहा कि कवर्धा में मोहम्मद अकबर हार रहे हैं, तो कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि राजनांदगांव में डॉ रमन सिंह हार रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >