CBSE आज 1 जनवरी 2024 से देगा परीक्षा के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श,टेली काउंसिलिंग में जुड़ेंगे परीक्षार्थी

CBSE Psychological Counselling for Exam Preparation: सीबीएसई आज 1 जनवरी, 2024 से छात्रों और अभिभावकों को मनोवैज्ञानिक परामर्श सुविधा प्रदान करेगा.

CBSE Psychological Counselling for Exam Preparation: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने रविवार को छात्रों और अभिभावकों के लिए आज 1 जनवरी, 2024 से मनोवैज्ञानिक परामर्श सुविधाओं के प्रावधान की घोषणा की. “सीबीएसई 1 जनवरी, 2024 से छात्रों और अभिभावकों को मनोवैज्ञानिक परामर्श सुविधा प्रदान करेगा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक प्रेस नोट के अनुसार व्यावहारिक और सिद्धांत पत्रों के लिए परीक्षा कार्यक्रम क्रमशः 1 जनवरी, 2024 और 15 फरवरी, 2024 से घोषित किया जा चुका है.

Also Read: UPSSSC PET Result 2023: जारी होने वाला है यूपी पीईटी परीक्षा परिणाम, जानें रिजल्ट पर लेटेस्ट अपडेट

प्रेस नोट के अनुसार, 2024 में परामर्श सुविधाएं निम्नलिखित हैं:

आईवीआरएस: बोर्ड के टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 पर छात्रों और अभिभावकों के लिए मुफ्त आईवीआरएस सुविधा 24×7 उपलब्ध कराई जाएगी. यह, तनाव पर जानकारी और सुझाव प्रदान करेगा. “आप परीक्षा के लिए नि:शुल्क तैयारी, समय प्रबंधन और तनाव, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ) और सीबीएसई कार्यालयों के महत्वपूर्ण संपर्क डेटा हिंदी और अंग्रेजी में प्राप्त कर सकते हैं.”

CBSE Psychological Counselling for Exam Preparation: पॉडकास्ट की सुविधा

पॉडकास्ट: समान विषयों पर द्विभाषी पॉडकास्ट भी सीबीएसई अधिकारीक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर सुना जा सकता है.

दो चरणों में होती है टेली काउंसिलिंग

टेली काउंसिलिंग: बता दें कि सीबीएससी द्वारा हर साल दो चरण में टेली काउंसिलिंग आयोजित की जाती है. पहला परीक्षा के पहले और दूसरी बार रिजल्ट जारी होने के बाद. छात्रों में डिप्रेशन ना हो, इसके लिए कोरोना बाद रिजल्ट जारी होने के बाद टेली काउंसिलिंग आयोजित की जाती है.

CBSE Psychological Counselling for Exam Preparation: इन्हें मिलेगी ये सुविधा

प्रेस नोट में कहा गया है, इस वर्ष, सीबीएसई से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों के कुल 65 प्रधानाचार्य, प्रशिक्षित परामर्शदाता और विशेष शिक्षक और मनोवैज्ञानिक यह सुविधा प्रदान कर रहे हैं. इनमें से 52 भारत से हैं, जबकि 13 काउंसलर कुवैत, नेपाल, जापान, दोहा-कतर, ओमान (मस्कट) और संयुक्त अरब अमीरात (दुबई, शारजाह, रास-अल-खैमा) से हैं,”

प्रेस नोट के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में, बोर्ड ने सोशल मीडिया पर कई महत्वपूर्ण संदेश साझा किए हैं और छात्रों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के लिए यूट्यूब, फेसबुक और इंस्टाग्राम प्लेटफार्मों का भी उपयोग किया है.

इन विषयों पर मिलेगी सामग्री

युवाओं के अनुभव, आक्रामकता, अवसाद, इंटरनेट की लत विकार, परीक्षा तनाव पर ऑडियो-विज़ुअल सामग्री, विशिष्ट सीखने की अक्षमताएं, मादक द्रव्यों के उपयोग संबंधी विकार और उनसे निपटने के लिए जीवन कौशल जैसे विभिन्न विषयों पर मल्टीमीडिया सामग्री भी देखी और सुनी जा सकती है.

बता दें कि दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी. ऐसे में बोर्ड परीक्षार्थियों के परीक्षा तनाव को कम किया जाए, इसके लिए टेली काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी. इसके लिए बोर्ड ने टोल फ्री नंबर 1800-11-8004 जारी किया है. इस नंबर पर छात्र और अभिभावक मनोवैज्ञानिक से संपर्क कर सकते हैं. टेली काउंसिलिंग सोमवार से शनिवार तक सुबह 9.30 से 5.30 बजे तक होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >