CAT 2023 Official Mock Test: कैट परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट देकर खुद करें चेक, देखें लिंक

CAT 2023 Official Mock Test: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (कैट) 2023 के आधिकारिक मॉक टेस्ट जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार बी-स्कूल प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे, वे iimcat.ac.in पर जाकर इसे दे सकते हैं.

CAT 2023 Official Mock Test: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) लखनऊ ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (कैट) 2023 के आधिकारिक मॉक टेस्ट जारी कर दिए हैं. जो उम्मीदवार बी-स्कूल प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे, वे iimcat.ac.in पर जाकर इसे दे सकते हैं.

यह मॉक परीक्षा उम्मीदवारों का वास्तविक परीक्षा जैसे माहौल में परीक्षण करेगी जो पेपर की प्रकृति को समझने और गति और सटीकता की जांच करने में मदद करने में फायदेमंद हो सकती है.

Also Read: CTET Syllabus 2024: इस दिन होगी सीटेट की परीक्षा, यहां से जानें एक्जाम पैटर्न

हालांकि यह परीक्षा वास्तविक परीक्षा का अनुकरण करने के लिए डिज़ाइन की गई है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कैट 2023 में वही प्रश्न पूछे जाएंगे, आईआईएम लखनऊ ने नोटिस में स्पष्ट किया है.

CAT Mock Test 2023: 26 नवंबर को होगी कैट परीक्षा

कैट 2023 परीक्षा का आयोजन 26 नवंबर, 2023 को होना है. यह एग्जाम तीन पालियों में आयोजित किया जाएगा. पहली शिफ्ट 9 से 12 और दूसरी 1 से 4 बजे तक होगी. इसके अलावा, तीसरी शिफ्ट 2: 30 से 5: 30 बजे तक कराई जाएगी.

परीक्षा के लिए हॉल टिकट अभी कुछ समय पहले ही रिलीज किए गए हैं, जिन्होंने अभी तक प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं किए हैं, वे पोर्टल पर जाकर ऐसा कर सकते हैं. प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उन्हें जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी.

Also Read: How To Crack UPSC in First Attempt: पहले अटेंप्ट में ही बनना चाहते हैं आईएएस, तो काम आ सकती हैं ये आदतें

नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप CAT 2023 की तैयारी कर सकते हैं

टाइम टेबल बनाएं: परीक्षा के लिए टाइम टेबल बनाना काफी ज़रूरी हो जाता है. ऐसा करने से छात्रों को एक स्ट्रक्चर मिल जाता है, जिससे पढ़ाई करने में आसानी होती है.

रिविजन करें: रिविजन करना भी जरूरी होता है क्योंकि ऐसा करने से जो पिछले डाउट्स होते हैं वे सब हल हो जाते हैं.

मॉक टेस्ट हल करें: मॉक टेस्ट हल करने से परीक्षा को समझने और टाइम मैनेजमेंट की तैयारी हो जाती है.

पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर हल करें: परीक्षा की तैयारी को और सटीक बनाने के लिए छात्रों को पिछले वर्षों के क्वेश्चन पेपर को हल करना चाहिए. ऐसा करने से छात्रों को परीक्षा का फॉर्मेट पता चल जाएगा.

रफ्तार और एक्यूरेसी पर फोकस बनाएं: रफ्तार और एक्यूरेसी का सही ताल-मेल एग्जाम में बेहतर परफॉर्म करने में सहायता करता है. जैसे-जैसे आप अपनी पढ़ाई करने की योजना के साथ आगे बढ़ेंगे और मॉक टेस्ट करना शुरू करेंगे, आपकी स्पीड खुद ही बेहतर होती जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >