चौकीदार से उठक-बैठक कराने के मामले में दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

अररिया : बिहार के अररिया जिला कृषि विभाग के अधिकारी के वाहन को रोक कर उनसे वैध पास मांगने पर एक चौकीदार को कथित रूप से उठक-बैठक कराये जाने के मामले में जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार एवं कृषि समन्वयक राजीव के खिलाफ बैरगाछी पुलिस चौकी में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गयी.

इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ मामला बैरगाछी पुलिस चौकी के प्रभारी हरेंद्र कुमार के लिखित बयान पर राष्ट्रीय आपदा अधिनियम एवं भादवि की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है. अररिया अनुमंडल पुलिस अधिकारी पुष्कर कुमार ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. यह मामला एक वीडियो के वायरल होने से प्रकाश में आया.

सूत्रों के अनुसार, पुलिस चौकी बैरागाछी चौक के अंतर्गत अररिया-जोकीहाट मार्ग पर सूरजपुर पुल के पास सोमवार को चौकीदार गणेश लाल ततमा ने लॉकडाउन के मद्देनजर जिला कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार के वाहन को रोका और वैध पास की मांग की. सूत्रों ने बताया कि इससे अप्रसन्न होकर कृषि अधिकारियों ने चौकीदार को कथित रूप से उठक-बैठक करवायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaushal Kishor

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >