Justin Trudeau: जहाज में खराबी ने करायी कनाडाई पीएम की किरकिरी, G20 समिट के बाद दो दिन तक करना पड़ा इंतजार

Canada PM Justin Trudeau Stuck In India Due To Plane Glitch - भारत की अध्यक्षता में शनिवार-रविवार को जी20 का शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया. नयी दिल्ली के भारत मंडपम में हुए सम्मेलन में शामिल होने कई देशों के नेता आये और गये, लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अभी तक अपने देश नहीं लौट पाए हैं

Canada PM Justin Trudeau Still Stuck In India Due To Plane Glitch : भारत की अध्यक्षता में शनिवार-रविवार को जी20 का शिखर सम्मेलन (G20 Summit 2023) आयोजित किया गया. जी20 सम्मेलन का समापन हो चुका है लेकिन कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो अब तक भारत में ही हैं. दरअसल, उन्हें किसी मीटिंग की वजह से नहीं, बल्कि अपने प्लेन में आयी तकनीकी खराबी की वजह से ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. जी20 सम्मेलन के समापन के बाद सभी विदेशी मेहमान अपने देश वापस लौट गये. कनाडा के पीएम भी रविवार को वापस जा रहे थे, लेकिन तकनीकी खराबी की वजह से उनका विमान उड़ान नहीं भर सका. इसकी वजह से उन्हें मजबूरन दिल्ली में ही रुकना पड़ा. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो का विमान सही किया जा रहा है. इसके साथ ही, बैकअप विमान भी कनाडा से दिल्ली आ रहा है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जस्टिन ट्रूडो का विमान खराब हुआ है. इससे पहले भी कई मौकों पर विमान खराबी की वजह से ट्रूडो को एेसी स्थिति का सामना करना पड़ा है.

दो दिन तक तक ठीक नहीं हो पाया जस्टिन ट्रूडो का विमान

रविवार को जस्टिन ट्रूडो कनाडा लौटने के लिए होटल से निकले ही थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि टेकऑफ की तैयारी के दौरान विमान में तकनीकी खराबी का पता चला है. यह खराबी कुछ ऐसी है कि तुरंत ठीक नहीं किया जा सकता. जानकारी मिलने के बाद ट्रूडो अपने होटल लौट गये. विमान में खराबी ऐसी थी कि इंजीनियर रविवार से लेकर मंगलवार सुबह तक इसे ठीक नहीं कर पाये.

Also Read: G20 Summit: क्रिप्टोकरेंसी पर दुनियाभर में लग जाएगा बैन? ग्लोबल रेग्युलेटरी फ्रेमवर्क बनने से क्या होगा असर?

किस विमान से कनाडा लौटेंगे जस्टिन ट्रूडो ?

जस्टिन ट्रूडो के विमान को ठीक करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर कनाडा से एक बैकअप प्लेन ने उड़ान भर लिया है. यह प्लेन दिल्ली आ रहा है. खबर है कि ट्रूडो दोनों में से किसी एक विमान पर सवार होकर अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कनाडा लौटेंगे. बैकअप प्लेन के साथ स्पेयर पार्ट्स भी लाये जा रहे हैं, ताकि विमान को ठीक किया जा सके. ट्रूडो के ऑफिस ने बताया है कि कनाडा की सेना प्रधानमंत्री ट्रूडो और उनके प्रतिनिधिमंडल को घर लाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है. अगर खराब विमान पहले ठीक कर लिया गया, तो ट्रूडो उसमें उड़ान भरेंगे. ऐसा नहीं होने पर वे बैकअप विमान से कनाडा लौटेंगे.

पहले भी इन मौकों पर खराब हो चुका है ट्रूडो का विमान

जस्टिन ट्रूडो के विमान में अक्टूबर 2016 में भी खराबी आयी थी. उस समय वह कनाडा से बेल्जियम जा रहे थे. तकनीकी खराबी की वजह से प्लेन के उड़ान भरने के 30 मिनट बाद ही उन्हें अपने डेलिगेशन के साथ ओटावा वापस लौटना पड़ा था. कनाडा के पीएम उस समय किसी बिजनेस डील के लिए बेल्जियम जा रहे थे. दूसरी बार, अक्टूबर 2019 में जस्टिन ट्रूडो को विमान की वजह से तब परेशानी का सामना करना पड़ा था जब कनाडा के पीएम का वीवीआईपी प्लेन हैंगर में खींचे जाने के दौरान दीवार से टकरा गया था. इस हादसे में प्लेन के नोज और इंजन को नुकसान पहुंचा था और कई वह महीनों तक विमान उड़ान नहीं भर सका था. ट्रूडो के लिए ऐसी स्थिति तीसरी बार तब आयी थी, जब वह साल 2019 में नाटो शिखर सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे. उस समय भी ट्रूडो को बैकअप विमान का सहारा लेना पड़ा था.

Also Read: G20 Summit: भारत मंडपम में AI के जरिये मेहमानों को दिखाया जा रहा डिजिटल इंडिया का सफर

चालीस चाल पुराना है ट्रूडो का विमान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जस्टिन ट्रूडो एयरबस के A310 विमान में यात्रा करते हैं. यह विमान काफी पुराना हो गया है. यह 1980 से कनाडा के प्रधानमंत्री और सरकार के टॉप अधिकारियों द्वारा इस्तेमाल किया जा रहा है. पुराना हो जाने की ही वजह से विमान के संचालन और रख-रखाव में परेशानी हो रही है. कनाडा की सरकार अपने सरकारी परिवहन बेड़े को एयरबस 330 से बदल रही है. इसके लिए विमानों को कस्टमाइज करने की प्रक्रिया अपनायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >