बक्सर में नेट चलाने के लिए गंगा पार करना पड़ा भारी, लौटने के दौरान डूबने से किशोर की हुई मौत

बिहार में इंटरनेट बंद हो जाने के बाद बक्सर में लोगों की भीड़ गंगा किनारे जाकर यूपी के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही हैं. चार दोस्त भी इंटरनेट का इस्तेमाल करने घाट पर गए थे लेकिन उनमें से एक युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई.

बिहार के बक्सर में इंटरनेट बंद हो जाने के बाद लोगों की भीड़ गंगा किनारे जाकर यूपी के नेटवर्क का इस्तेमाल कर रही हैं. विभिन्न गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है. सुबह से लेकर देर शाम तक लोग इंटरनेट के लिए गंगा के किनारे बैठे रहते हैं.

स्टीमर पर सवार होकर गए थे यूपी

इसी तरह मोबाइल इंटरनेट चलाने के लिए कोइरपुरवा निवासी कुछ किशोर गंगा घाट पर पहुंचे. जहां से वह स्टीमर पर सवार होकर यूपी चले गए. जहां से कुछ देर रहने के बाद वह वापस लौटने लगे. इसी क्रम में बक्सर की सीमा से पहले उन्होंने स्नान करने की योजना बनाई और पांच में से चार दोस्त गंगा में कूद गए. गंगा में नहाने के लिए कूदे युवकों में से तीन किशोर बच गए लेकिन चौथा गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई.

इंटरनेट चलाने के लिए गया था गंगा घाट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जांच में जुट गई. बताया जाता है कि कोइरपुरवा मोहल्ले के कहने वाले हनुमान सिंह का 14 वर्षीय पुत्र प्रकाश कुमार इंटरनेट चलाने के लिए अपने दोस्तों के साथ गंगा घाट पर गया था, वहां पहुंचने के बाद उसे ऐसा लगा कि यूपी की सीमा में जाने पर इंटरनेट की स्पीड अच्छी हो जाएगी. ऐसे में वह स्टीमर पर सवार होकर अपने दोस्तों के साथ यूपी के उजियार घाट चला गया.

Also Read: बिहार में बंद हुआ इंटरनेट तो यूपी बॉर्डर पहुंचे युवा, बक्सर में गंगा घाटों पर लगा लोगों का जमावड़ा
परिजनों का बुरा हाल 

वापस आने के क्रम में सभी दोस्त गंगा में नहाने लगे. जहां नहाने के दौरान हनुमान गहरे पानी में चला गया और उसकी डूबने से मौत हो गई. दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दिया. घटना की सूचना मिलते ही किशोर की मां तथा अन्य परिजन गंगा घाट पर पहुंच गए हैं. डूबे हुए किशोर की मां का रो-रो कर बुरा हाल है. नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि शव की खोजबीन की जा रही है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >