Buddha Purnima 2023 Upay: बुद्ध पूर्णिमा के दिन जरूर करें ये उपाय, जीवन के सारे कष्ट होंगे दूर

Buddha Purnima 2023 Upay: इस बार बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023 को है. ज्योतिष जानकारों के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, जिसकी वजह से कई शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है.

Buddha Purnima 2023 Upay: बुद्ध पूर्णिमा का पर्व वैशाख की पूर्णिमा पर मनाया जाता है. इस बार बुद्ध पूर्णिमा 5 मई 2023 को है. ज्योतिष जानकारों के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा के दिन ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी लग रहा है, जिसकी वजह से कई शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है. आइए जानते हैं बुद्ध पूर्णिमा के दिन किन उपायों को करें, जानें शुभ योग, मुहूर्त

बुद्ध पूर्णिमा 2023 मुहूर्त (Buddha Purnima 2023 Muhurat)

वैशाख पूर्णिमा तिथि शुरू – 04 मई 2023, सुबह 11.44

वैशाख पूर्णिमा तिथि समाप्त – 05 मई 2023, रात 11.03

बुद्ध पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त

वैशाख पूर्णिमा तिथि 04 मई 2023 को सुबह 11.44 पर शुरू होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 05 मई 2023 को रात 11.03 तक होगा. इस दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण रात 08.45 पर लगेगा और देर रात 01.00 बजे खत्म होगा. ये उपछाया चंद्र ग्रहण होगा.

बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

1. अगर आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है, तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करें, ये बहुत ही अच्छा माना जाता है. ऐसा करने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है, साथ ही गंगाजल का घर में छिड़काव करने से नकारात्मकता का नाश भी हो जाता है.

2. इस दिन चंद्र देव का ध्यान अवश्य ककरें. एक चांदी के प्लेट में घी का दीपक और धूप जलाएं. इसमें मखाने और छुहारे रखें और चंद्रमा को रात्रि में अर्घ्य दें. साथ ही साबूदाने की खीर भी चढ़ाएं और चंद्रदेव का ध्यान करें. इससे चंद्रदेव के आशीर्वाद की प्राप्ति होगी और आपके सभी रुके हुए काम पूरे हो जाएंगे.

3. इस दिन किसी तीर्थ स्थान पर जाएं, अंजली भर जल लेकर काले तिल मिलाकर पितरों के नाम से अर्पित करें. ऐसा करने से कलह-कलेश और अशांति दूर हो जाती है.

बुद्ध पूर्णिमा क्यों है खास

वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्मदिवस मनाया जाता है. भगवान बुद्ध को बोधगया में बोधि वृक्ष के नीचे आत्मज्ञान की प्राप्ति हुई थी. इस बुद्ध पूर्णिमा गौतम बुद्ध के सम्मान के लिए मनाया जाता है. इस दिन मंदिरों और बौद्ध मठों में पूजा और ध्यान होता है. इस दिन एक बर्तन में पानी और फूल भरकर भगवान बुद्ध के सामने रखा जाता है और भगवान बुद्ध को शहद, फल और फूल अर्पित करते हैं साथ ही मोमबत्ती भी जलाते हैं. वहीं कुछ जगहों पर पिंजरे में कैद पंछियों, जानवरों को आजाद भी करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >