Breaking News: रांची के बाद अब बंगाल के बेलडांगा में भी इंटरनेट सस्पेंड

Breaking News Today : चार राज्यों की 16 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शनिवार की सुबह नतीजे आ गए हैं. इसमें भाजपा को बड़ी जीत मिली है. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में एक 10 साल का बच्चा बोरवेल में गिरने के बाद बचाव अभियान जारी है.

Live Updates
12:08 AM. 12 Jun 22 6:38 PM. 11 Jun

रांची के बाद अब बंगाल के बेलडांगा में भी इंटरनेट सस्पेंड

विवादित बयान के बाद फैली हिंसा मामले के बाद बंगाल के मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में इंटरनेट सस्पेंड कर दिया गया है. इंटरनेट सेवा 14 जून सुबह 6 बजे तक के लिए निलंबित कर दिया गया है.

12:08 AM. 12 Jun 22 6:38 PM. 11 Jun

कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने सभी पदों से हटाया

कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने सभी पदों से हटा दिया है. बिश्नोई पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का आरोप है.

12:08 AM. 12 Jun 22 6:38 PM. 11 Jun

नेशनल हेराल्ड केस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी सोनिया गांधी

नेशनल हेराल्ड केस मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे.

12:08 AM. 12 Jun 22 6:38 PM. 11 Jun

ममता ने राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं, मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्षी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर उनसे आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए संयुक्त रणनीति तैयार करने को लेकर 15 जून को नयी दिल्ली में बुलाई गई बैठक में भाग लेने का अनुरोध किया.

12:08 AM. 12 Jun 22 6:38 PM. 11 Jun

बंगाल हिंसा में एक्शन में ममता सरकार, 70 लोगों की गिरफ्तारी

नूपुर शर्मा के विवादित बयान के बाद बंगाल में भड़की हिंसा मामले में ममता बनर्जी सरकार एक्शन में आ गयी है. अबतक 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रे ने कहा, अशांति फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

12:08 AM. 12 Jun 22 6:38 PM. 11 Jun

हावड़ा के हिंसा प्रभावित पांचला जा रहे भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार गिरफ्तार

हावड़ा के हिंसा प्रभावित पांचला जा रहे भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार हुगली सेतु से गिरफ्तार किये गये. मालूम हो हावड़ा में हुई हिंसा के मामले में एक्शन जारी है. अब तक 70 लोग गिरफ्तार किये गये हैं.

मुख्य बातें

Breaking News Today : चार राज्यों की 16 सीटों पर राज्यसभा चुनाव के लिए 10 जून शुक्रवार को हुए मतदान के बाद शनिवार की सुबह नतीजे आ गए हैं. इसमें भाजपा को बड़ी जीत मिली है. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पिहरीद गांव में एक 10 साल का बच्चा बोरवेल में गिरने के बाद बचाव अभियान जारी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >