Breaking News: दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 945 नये मामले, 6 की मौत

Breaking News : पीएम मोदी आज मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण करेंगे. कठुआ में भाजपा नेता सोम राज का शव पेड़ से लटका मिला. इंदौर में एक ही परिवार के कई लोगों ने आत्महत्या की. ताजा खबर पढ़ने के लिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog क्लिक कीजिए.

Live Updates
4:11 AM. 25 Aug 22 10:41 PM. 24 Aug

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 945 नये मामले, 6 की मौत

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 945 नये मामले आये हैं. 1,285 लोग ठीक हुए हैं और 6 लोगों की मृत्यु हुई है.

4:11 AM. 25 Aug 22 10:41 PM. 24 Aug

वीवीएस लक्ष्मण को बनाया एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया का अंतरिम मुख्य कोच

वीवीएस लक्ष्मण को एशिया कप 2022 के लिए टीम इंडिया का अंतरिम मुख्य कोच बनाया गया है. बीसीसीआई ने इसकी घोषणा कर दी है. मालूम हो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. जिसके बाद बीसीसीआई ने ऐसा फैसला लिया.

4:11 AM. 25 Aug 22 10:41 PM. 24 Aug

तेलंगाना के एक कंपनी में रिएक्टर विस्फोट में सात लोग घायल

तेलंगाना के नलगोंडा जिले में एक कंपनी में रिएक्टर विस्फोट में सात लोग घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. नलगोंडा एसपी रेमा राजेश्वरी ने कहा, मामला दर्ज किया जाएगा, आगे की जांच की जाएगी.

4:11 AM. 25 Aug 22 10:41 PM. 24 Aug

निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

तेलंगाना से निलंबित भाजपा विधायक टी राजा सिंह के खिलाफ लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया. चारमीनार के पास शालिबांडा क्षेत्र में पुलिस फ्लैग मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को काले झंडे दिखाए. प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया.

4:11 AM. 25 Aug 22 10:41 PM. 24 Aug

महिला कांस्टेबल पर पुरुष यात्री ने हमला, थाने में मामला दर्ज

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की एक महिला कांस्टेबल पर एक पुरुष यात्री ने हमला कर दिया, जब उसने उसे चेन्नई बीच से चेंगलपट्टू जाने वाली ट्रेन में महिला कोच से नीचे उतरने के लिए कहा. जीआरपी/चेन्नई एग्मोर ने थाना अपराध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की.

4:11 AM. 25 Aug 22 10:41 PM. 24 Aug

जयवीर शेरगिल का इस्तीफे के बाद बागी तेवर, कहा- कांग्रेस में काबिलियत को होती है उपेक्षा

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तीफा देने के बाद जयवीर शेरगिल ने बागी तेवर अपना लिया है. उन्होंने कहा, कांग्रेस के जो निर्णय लिए जाते हैं उसमें आपकी काबिलियत, जनता की आवाज, युवाओं की अपेक्षाओं को नजरअंदाज करके सिर्फ कुछ लोग जो चुनाव भी हार चुके हैं, केवल उनकी ताजपोशी हो रही है. उन्होंने आगे कहा, आज मैंने इस्तीफा दो कारणों से दिया है. आज कांग्रेस पार्टी के निर्णय जनहित में नहीं कुछ लोगों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं. वास्तविकता से मुंह मोड़ा जा रहा है, जनता के मुद्दों से मुंह मोड़ा जा रहा है.

मुख्य बातें

Breaking News : पीएम मोदी आज मोहाली में होमी भाभा कैंसर अस्पताल का लोकार्पण करेंगे. कठुआ में भाजपा नेता सोम राज का शव पेड़ से लटका मिला. इंदौर में एक ही परिवार के कई लोगों ने आत्महत्या की. ताजा खबर पढ़ने के लिए Prabhat Khabar.com का Breaking News LIVE Blog क्लिक कीजिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >