Bihar News: बाइक की डिक्की में लेकर जा रहे थे बम, सामने से टकरायी मोटरसाइकिल तो हुआ विस्फोट, 3 जख्मी

बिहार के मोतिहारी में दो बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद विस्फोट हो गया. बताया जा रहा है कि एक बाइक की डिक्की में बम रखा हुआ था जो फट गया और तीन लोग जख्मी हो गये.

पूर्वी चंपारण: मोतिहारी में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई. बाइक की डिक्की में बम रखा हुआ था जिसके कारण विस्फोट हो गया. बम विस्फोट होने के बाद बाइक सवार जख्मी हो गये. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. पुलिस भी मामले की जांच में जुट गयी है.

हरसिद्धि के मुरारपुर पंचायत के जैलमुरारपुर के समीप एक सड़क हादसे ने हड़कंप मचा दिया. दो बाइक आमने-सामने टकराये तो विस्फोट हो गया. आस-पास के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों की मानें तो एक बाइक की डिक्की में बम रखा हुआ था. बाइक की टक्कर के बाद बम विस्फोट हुआ. विस्फोट के बाद बाइक पर सवार तीन युवक जख्मी हो गये.

तीनों घायलों की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है.तुरकौलिया व हरसिद्धि थाना घटना स्थल पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है. डिक्की में बम रखे जाने के मामले की भी जांच की जाएगी. बम किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था, ये जानकारी भी पुलिस पता करेगी.

Also Read: बिहार में पुलिसकर्मियों का बड़े स्तर पर होगा तबादला, जिस जिले में किया काम वहां नहीं होगी पोस्टिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >