Bollywood & TV LIVE Updates: ‘डांस दीवाने 3’ में इस हफ्ते मेहमान होंगे फरहान अख्तर, सामने आया वीडियो

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आयरा अपने ब्यॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ सड़क पर घूमते हुए दिखी. वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) रुद्र वेबसीरीज के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. अब इस सीरीज से बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल कमबैक करने जा रही है. बता दें कि काफी समय से ईशा लंबे पर्दे से गायब है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

Live Updates
3:06 AM. 9 Jul 21 9:36 PM. 8 Jul

‘डांस दीवाने 3’ में फरहान अख्तर

डांस रियेलिटी शो डांस दीवाने 3 के सेट से नया वीडियो सामने आया है. इस हफ्ते शो में फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर नजर आनेवाले हैं. दोनों अपनी आनेवाली फिल्म तूफान के प्रमोशन के लिए इस शो में पहुंचे हैं.

https://www.instagram.com/p/CREls0DKyEU/

10:39 PM. 8 Jul 21 5:09 PM. 8 Jul

यामी गौतम का भूत पुलिस का लुक जारी

अभिनेत्री यामी गौतम की आनेवाली फिल्‍म भूत पुलिस है. अब उनका लुक जारी कर दिया गया है. उन्‍होंने खुद पोस्‍टर अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है. इससे पहले जैकलीन फर्नांडीज का लुक जारी किया गया था.

https://www.instagram.com/p/CREBz5pMMDl/

7:11 PM. 8 Jul 21 1:41 PM. 8 Jul

रामसे ब्रदर्स में सबसे बड़े कुमार रामसे का निधन

हॉरर फिल्मों के लिए मशहूर कुमार रामसे का दिल का दौरा पड़ने से 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. रामसे ब्रदर्स में सबसे बड़े कुमार रामसे नहीं रहें.

7:11 PM. 8 Jul 21 1:41 PM. 8 Jul

Toofaan का ‘जो तुम आ गए हो’ गाना आज हुआ रिलीज

7:11 PM. 8 Jul 21 1:41 PM. 8 Jul

विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर का निधन

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के बड़े भाई वीर चोपड़ा का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया हैं. बता दें कि वीर ने मुन्ना भाई एमबीबीएस, ब्रोकन होर्स, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स में अपने भाई विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया था.

7:11 PM. 8 Jul 21 1:41 PM. 8 Jul

टीवी एक्ट्रेस हिना खान का फोटोशूट

https://www.instagram.com/p/CRB_B0Zr-oj/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में आयरा अपने ब्यॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ सड़क पर घूमते हुए दिखी. वीडियो वायरल होने के बाद मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते भी नजर आ रहे हैं. वहीं, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) रुद्र वेबसीरीज के साथ ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं. अब इस सीरीज से बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल कमबैक करने जा रही है. बता दें कि काफी समय से ईशा लंबे पर्दे से गायब है. फिल्म इंडस्ट्री और टीवी की दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ… LIVE Updates

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >