Bollywood & TV Updates: दिलीप कुमार ने नरगिस के साथ शेयर की ये थ्रोबैक तस्वीर, पूछा ये सवाल…
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates: हाल में रिलीज हुआ गाना ‘पानी पानी’ (Paani Paani) पर गौहर खान (Gauahar Khan) और उनके पति जैद दरबार ने शानदार डांस किया हैं. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुके हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं. आसिम ने हिमांशी के साथ लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की हैं, जिसपर फैंस का दिल आ गया है. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…
3:54 AM. 14 Jun 213:54 AM. 14 Jun
दिलीप कुमार ने शेयर की ये खूबसूरत तसवीर
दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार को शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. अब महान अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर एक अनमोल तस्वीर शेयर की है.उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें दिग्गज अभिनेता को नरगिस सहित अन्य लोगों के साथ दरवाजे के बाहर खड़े देखा जा सकता है.तस्वीर के साथ दिलीप कुमार ने ट्वीट किया, “इस तस्वीर को कब और कहां क्लिक किया गया, इसका कोई अंदाजा है? -एफएफ.”
3:54 AM. 14 Jun 213:54 AM. 14 Jun
टाइगर ने इस अंदाज में दी दिशा को जन्मदिन की बधाई
टाइगर श्रॉफ ने दिशा पटानी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है.
https://www.instagram.com/p/CQDqW7wn8ZG/
3:54 AM. 14 Jun 213:54 AM. 14 Jun
अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 15 अगस्त को होगी रिलीज?
इस हफ्ते की शुरुआत में दावा किया गया था कि रिलायंस के सूत्रों ने लंबे समय से विलंबित रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी के लिए नयी रिलीज डेट 15 अगस्त तय की है. लेकिन अब रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ शिबाशीष सरकार ने इन दावों को खारिज कर दिया है. सरकार ने कहा, ”पिछले 18 महीनों में मुझे कम से कम दस बार सूर्यवंशी रिलीज करनी पड़ी. रोहित शेट्टी फिलहाल विदेश में खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग कर रहे हैं. एक बार जब वह भारत वापस आएंगे तो हम साथ बैठेंगे और रिलीज डेट पर चर्चा करेंगे.”
7:06 PM. 13 Jun 217:06 PM. 13 Jun
केआरके ने दिशा पाटनी को दी जन्मदिन की बधाई
कमाल राशिद खान यानी केआरके ने आज दिशा पाटनी को उनके बर्थडे पर बधाई दी हैं. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘दिशा पाटनी आपको जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. आप बुड्ढे एक्टर्स के साथ बुरी दिखती हो. इसलिए सिर्फ टाइगर के साथ काम किया करें.’
7:06 PM. 13 Jun 217:06 PM. 13 Jun
शाहरुख खान की अनसीन फोटो
शाहरुख खान की एक तसवीर ट्विटर पर यूजर ने शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं. शाहरुख की ये फोटो बहुत पुरानी है और ये ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है. किंग खान की ये अनसीन फोटो देखकर फैंस शॉक्ड है. साथ ही इसे जमकर शेयर और लाइक कर रहे है.
7:06 PM. 13 Jun 217:06 PM. 13 Jun
जन्मदिन पर दिशा ने शेयर की ग्लैमरस फोटो
दिशा पाटनी आज अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. अब उन्होंने अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं, जिसमें वो समंदर किनारे पिंक कलर की बिकिनी पहने बैठी हुई दिख रही है. उनकी ये तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CQBWppRgLFb/
3:19 PM. 13 Jun 213:19 PM. 13 Jun
IAS की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए सोनू सूद की ये पहल
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अब सिविल सर्विस परीक्षा (यूपीएससी) की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए कोचिंग स्कॉलरशिप देने का फैसला किया हैं. एक्टर ट्वीट कर लिखते हैं, करनी है आईएएस की तैयारी… हम लेंगे आपकी जिम्मेदारी. “संभवम” के लॉन्च की घोषणा करते हुए काफी रोमांचित हूं. ये सूद चैरिटी फाउंडेशन और दिया दिल्ली की एक पहल है.”
3:19 PM. 13 Jun 213:19 PM. 13 Jun
लीजा हेडन ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब
लीजा हेडन तीसरे बार मां बनने जा रही हैं और एक्ट्रेस अपने बेबी बंप के साथ अक्सर तसवीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इस दौरान एक यूजर ने उनसे पूछा, ‘ऐसा लगता है कि आप हर समय प्रेग्नेंट ही रहती हैं. क्या आपको प्रेग्नेंट होना पसंद है?’ इसका जवाब देते हुए उन्होंने लिखा, ‘हां, मुझे प्रेग्नेंट होना पसंद है, यह एक बहुत ही खास समय है. लेकिन अब और नहीं. मैं बच्चे के जन्म के बाद अपनी लाइफ एंजॉय करना चाहती हूं.’
https://www.instagram.com/p/CQAzMoClqhg/
1:15 PM. 13 Jun 211:15 PM. 13 Jun
गीता फोगाट ने की हुमा कुरैशी की तारीफ
बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरिज ‘महारानी’ को लेकर सुर्खियों में हैं. अब हुमा की तारीफ करते हुए फेमस रेसलर रह चुकी गीता फोगाट ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट लिखा है. वो लिखती है, बचपन में मुझे रेसलर बनने के लिए बहुत कुछ सुनना पड़ा. मैं लड़की थी और लड़कों को उन्हीं के खेल में पछाड़ रही थी. एक औरत के लिए मर्दों की दुनिया में अपने लिए जगह बनाना बहुत मुश्किल काम है. पर मैं डरी नहीं. साथ ही ये भी लिखा, हाल ही में मैंने महारानी वेब सीरिज देखी और मुझसे अपनी जिंदगी की झलक उसमें नजर आई. लोग रानी भारती को नीचा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं पर वो सभी को मुंहतोड़ जवाब देती है.”
https://www.instagram.com/p/CQA8kEsANqC/
12:50 PM. 13 Jun 2112:50 PM. 13 Jun
हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की इन तसवीरों पर फैंस का आया दिल
आसिम रियाज ने अपने इंस्टाग्राम पर हिमांशी खुराना के साथ अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की हैं. दोनों एक साथ इन तसवीरों में बेहद अच्छे लग रहे है. इन तसवीरों को शेयर कर आसिम ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है. हिमांशी एथनिक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही है. दरअसल ये थोब्रैक तसवीर है जिसे आसिम ने शेयर किया है. तसवीरों को देखकर फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे.
https://www.instagram.com/p/CQA8wo1jhfA/
12:50 PM. 13 Jun 2112:50 PM. 13 Jun
‘पानी पानी’ गाने पर गौहर खान का डांस वीडियो
गौहर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. वीडियो में वो जैद दरबार के साथ ‘पानी पानी’ गाने पर कमाल का डांस करते हुए दिख रही है. वीडियो में गौहर एक ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं.
https://www.instagram.com/p/CP99SAQnnc1/
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates: हाल में रिलीज हुआ गाना ‘पानी पानी’ (Paani Paani) पर गौहर खान (Gauahar Khan) और उनके पति जैद दरबार ने शानदार डांस किया हैं. दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं, सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में नजर आ चुके हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं. आसिम ने हिमांशी के साथ लेटेस्ट तसवीरें पोस्ट की हैं, जिसपर फैंस का दिल आ गया है. बॉलीवुड और टीवी जगत की खबरों के लिए बने रहे हमारे साथ… LIVE Updates…