Bollywood & TV Updates : Urvashi Rautela ने पहनी करोड़ों की ड्रेस, जानिए कीमत, महानायक अमिताभ बच्चन ने मुम्बई में शुरू किया कोविड केयर सेंटर
Copied link
Bollywood & TV LIVE Updates: रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग इस समय केपटाउन में हो रही है. फैंस शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे है. इस बीच खबर आ रही है कि खतरों के खिलाड़ी 11’ का पहला एलिमिनेशन हो गया है. बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) के लीड रोल वाली ‘द फैमिली मैन 2’ (The Family Man 2) को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे सीजन का ट्रेलर बुधवार 19 मई को रिलीज किया जा सकता है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहे हमारे साथ…
1:06 AM. 19 May 211:06 AM. 19 May
Urvashi Rautela ने पहनी करोड़ों की ड्रेस, जानिए कीमत
उर्वशी रौतेला का नया गाना ‘वर्साचे बेबी’ रिलीज हुआ है. ये इंटरनेशनल सॉन्ग इस समय सोशल मीडिया पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में बॉलीवुड की डीवा उर्वशी ने करोड़ो की ड्रेस पहनी है.
11:54 PM. 18 May 2111:54 PM. 18 May
अस्पताल में बेड दिलाने पर प्रशासन ने उठाए Sonu Sood पर सवाल
सोनू सूद से लोग लगातार मदद मांग रहे हैं. इतना ही नहीं लोग तो मदद के लिए सोनू सूद के घर तक पहुंच गए थे. अब सोनू अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल सोनू सूद ने एक शख्स की मदद करते हुए बताया था, ‘बरहामपुर के गंजाम सिटी अस्पताल में बेड की व्यवस्था हो गई है. आप परेशान न हो. इस पर गंजाम जिले के डीएम ने सवाल कर दिया.’
11:54 PM. 18 May 2111:54 PM. 18 May
Neha Kakkar ने अपने पैरेंट्स की मनाई एनिवर्सरी
इंडियन आइडल 12 की जज और सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह मनाई. उन्होंने ये सेलिब्रेशन अपने घर पर एक साधारण तरीके से मनाया.
https://www.instagram.com/p/CO-_BCOjUEs/
10:48 PM. 18 May 2110:48 PM. 18 May
अमिताभ बच्चन ने मुम्बई में शुरू किया कोविड केयर सेंटर
अमिताभ बच्चन का कोरोना मरीजों को मदद करने का सिलसिला जारी है. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने दिल्ली में रकाबगंज गुरुद्वारा में शुरू किये गये 400 बिस्तरों के कोविड केयर सेंटर के लिए 2 करोड़ रुपये की धनराशि दान स्वरूप दी थी.
10:08 PM. 18 May 2110:08 PM. 18 May
जैकलीन फर्नांडिस निभाने वाली हैं पुलिस अधिकारी का किरदार
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म में एक पुलिस अधिकारी का किरदार निभाती नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है.
9:36 PM. 18 May 219:36 PM. 18 May
टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख की ग्लैमरस फोटो
टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. संजीदा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वो बिकिनी पहने नजर आ रही है. एक्ट्रेस ने इसे शेयर कर कैप्शन में ग्रीन कलर का हार्ट बनाया है. संजीदा की ये तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
9:36 PM. 18 May 219:36 PM. 18 May
दीपिका सिंह का ये वीडियो क्या देखा आपने?
एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो शेयर कर वो लिखती है, ‘आप तूफान को रोक नहीं सकते, तो ऐसा करने की कोशिश मत कीजिए. ऐसे में आप खुद को शांत रखने की कोशिश कर सकते हैं और प्रकृति के इस उदास और नाराज अंदाज को गले लगाओ क्योंकि ये तूफान भी गुजर जाएगा.टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख की ग्लैमरस फोटो
https://www.instagram.com/p/CPARk2uhj9O/
9:36 PM. 18 May 219:36 PM. 18 May
कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई. इसके बारे में बताते हुए एक्ट्रेस अपने इंस्टा स्टोरी में लिखती है, ‘आज मैं कोविड नेगेटिव हो गई हूं. मैंने वायरस को कैसे हराया इस बारे में बहुत कुछ कहना चाहती हूं लेकिन मुझे कोविड फैन क्लब्स को आहत न करने के लिए कहा गया है… हां वायरस के लिए जरा भी अनादर दिखाओ तो वाकई में कुछ लोग ऐसे हैं जो आहत हो जाते हैं. खैर… आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया.’
9:36 PM. 18 May 219:36 PM. 18 May
रश्मिका मंदाना की खूबसूरत तसवीर वायरल
साउथ की सुपरस्टार रश्मिका मंदाना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद खूबसूरत फोटो पोस्ट की हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखती है, फूल फूल फ्लॉवर .. थोड़ी सकारात्मकता के साथ कुछ फूल चाहिए .. खुशी .. आशा और प्यार से भरा?”. एक्ट्रेस की इस तसवीर पर फैंस खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स कर रहे है.
https://www.instagram.com/p/CO-o99gpfsP/
3:35 PM. 18 May 213:35 PM. 18 May
सुजैन खान के इस काम से इंप्रेस हुए राज कुंद्रा
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स-वाइफ सुजैन खान ने केक बनाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो शेयर कर वो लिखती है, ‘अपने हाथों से काम करना आपकी आत्मा के लिए कायाकल्प जैसा है. इस वीडियो को देखकर शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने कमेंट कर लिखा, लिखा, ‘यम! क्या हम इन्हें बैस्टियन (रेस्तरां) में बेच सकते हैं प्लीज.’ इसका रिप्लाई करते हुए सुजैन लिखती है, ‘क्यों नहीं राज कुंद्रा, मुझे लगता है कि हमें वहां desert बनाना चाहिए.’
https://www.instagram.com/p/CO8EvhYjduN/
3:35 PM. 18 May 213:35 PM. 18 May
जैकी श्रॉफ के मेकअप मैन शशि दादा का निधन
2:08 PM. 18 May 212:08 PM. 18 May
इस दिन रिलीज होगा ‘द फैमिली मैन 2’ का ट्रेलर
‘द फैमिली मैन 2’ को लेकर फैंस के लिए गुड न्यूज है. ‘बॉलीवुड हंगामा’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसका ट्रेलर बुधवार 19 मई को रिलीज किया जा सकता है. वहीं, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि द फैमिली मैन 2 अमेजॉन प्राइम पर 11 जून को रिलीज होने जा रही है. बता दें कि पहला सीजन दर्शकों को खूब पसंद आया था.
2:08 PM. 18 May 212:08 PM. 18 May
ये कंटेस्टेंट हुआ खतरों के खिलाड़ी 11’ से बाहर
स्पॉटब्वॉय को सूत्रों ने बताया कि विशाल आदित्य सिंह बाहर ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ से बाहर हो गए है. रिपोर्ट के अनुसार, पहले टास्क के बाद निक्की तंबोली, अनुष्का सेन और विशाल आदित्य सिंह सबसे आखिर में रहने वाले तीन खिलाड़ी थे, जिसमें इन तीनों में विशाल एलिमिनेट हो गए हैं.
2:08 PM. 18 May 212:08 PM. 18 May
आयुष्मान खुराना का ये अंदाज
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने आयुष्मान की एक शर्टलेस फोटो शेयर की हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में वो लिखती है, ‘सभी चीजें जो मुझे पसंद हैं! चाय, किताब, लैम्प, स्टडी टेबल, बारिश और यह हॉट बॉय. एक्ट्रेस की ये शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CO9_XQfnB3W/
मुख्य बातें
Bollywood & TV LIVE Updates: रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग इस समय केपटाउन में हो रही है. फैंस शो के टेलीकास्ट होने का इंतजार कर रहे है. इस बीच खबर आ रही है कि खतरों के खिलाड़ी 11’ का पहला एलिमिनेशन हो गया है. बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpai) के लीड रोल वाली ‘द फैमिली मैन 2’ (The Family Man 2) को लेकर नया अपडेट सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे सीजन का ट्रेलर बुधवार 19 मई को रिलीज किया जा सकता है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए बनें रहे हमारे साथ…