Bollywood News Live Update : तापसी पन्नू की फिल्म ‘लूप लपेटा’ का फर्स्ट लुक आउट, इस अंदाज में नजर आईं एक्ट्रेस

Bollywood Breaking News, Live Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का हाल में क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब एक्ट्रेस ने कुछ तसवीरें फैंस के साथ पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से घर से काम करना क्या होता ये दर्शाया है. वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म पठान की शूटिंग बुर्ज खलीफा के अंदर की जा सकती है. कपिल शर्मा दोबारा पिता बने हैं. उनकी पत्नी गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया है. इस खुशी के मौके पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. इस बीच भारती सिंह ने एक बेहद खूबसूरत तसवीर पोस्ट की है और उन्हें बधाई दी हैं.

Live Updates
5:26 PM. 2 Feb 21 11:56 AM. 2 Feb

तापसी पन्नू की फिल्म ‘लूप लपेटा’ का फर्स्ट लुक आउट

तापसी पन्नू की फिल्म ‘लूप लपेटा’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया हैं. एक्ट्रेस ने इसे अपने ट्विटर पर लिख, ‘लाइफ में कभी कभार ऐसा टाइम आता है जब हमें खुद से यह करना पड़ता है ‘मैं यहां तक आई कैसे?’ मैं भी यही सोच रही थी. मैं शिट पॉट के बारे में नहीं, जिंदगी में हुई गड़बड़ के बारे में. हाय, मैं सावी हूं और इस क्रेजी राइड के लिए तैयार हूं.’

1:49 PM. 2 Feb 21 8:19 AM. 2 Feb

Google ने फिनाले से पहले किया Bigg Boss 14 के विनर का ऐलान

बिग बॉस सीजन 14 के फिनाले के तीन हफ्ते पहले ही गूगल ने बिग बॉस 14 के विनर का घोषित कर दिया है. गूगल पर बिग बॉस 14 विनर का नाम खोजने पर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) का नाम आ रहा है. बता दें कि सलमान खान के इस शो में फैंस को राहुल वैद्य और अभिनव शुक्ला का गेम ज्यादा पसन्द आ रहा है.

12:49 PM. 2 Feb 21 7:19 AM. 2 Feb

शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ को लेकर कर रहे खास तैयारी

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग दुबई में चल रही है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म के एक्शन सीन्स की शूटिंग बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) के अंदर की जा सकती है. बता दें कि शाहरुख के पिछले जन्मदिन में बुर्ज खलीफा के प्रबंधन ने उनके प्रति विशेष सम्मान जताया था. इस विशाल इमारत पर उनकी फोटो दिखाई गई थी.

12:49 PM. 2 Feb 21 7:19 AM. 2 Feb

जाह्नवी कपूर ने शेयर की ये तसवीरें

जाह्नवी कपूर ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में देखा जा सकता है कि कैसे खाना खाने के बाद ड्रेस को फिट करने में प्रॉब्लम आ रही हैं. दूसरी तस्वीर में वो अपने खाने को एन्जॉय करने के साथ-साथ अपना हेयरस्टाइल और मेकअप करवा रही हैं. उनकी ये तसवीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CKvqrETlbvn

12:49 PM. 2 Feb 21 7:19 AM. 2 Feb

भारती सिंह ने कपिल शर्मा को ऐसे दी बधाई

भारती सिंह ने इंस्टाग्राम पर कप‍िल की पत्नी गिन्नी चतरथ और उनकी बेटी अनायरा की फोटो शेयर कर उन्हें दूसरे बेबी होने की बधाई दी है. भारती ने लिखा- ‘लड़का हुआ…yay!!!! 1 फरवरी मेरे लिए हमेशा एक स्पेशल तारीख रहने वाली है.’

https://www.instagram.com/p/CKvbqiIBs_k

मुख्य बातें

Bollywood Breaking News, Live Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर का हाल में क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. अब एक्ट्रेस ने कुछ तसवीरें फैंस के साथ पोस्ट की हैं, जिसमें उन्होंने व्यंग्यात्मक तरीके से घर से काम करना क्या होता ये दर्शाया है. वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की फिल्म पठान की शूटिंग बुर्ज खलीफा के अंदर की जा सकती है. कपिल शर्मा दोबारा पिता बने हैं. उनकी पत्नी गिन्नी ने बेटे को जन्म दिया है. इस खुशी के मौके पर हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. इस बीच भारती सिंह ने एक बेहद खूबसूरत तसवीर पोस्ट की है और उन्हें बधाई दी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >