Bollywood Latest News Live Update: भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन

Bollywood Latest News Live Update, Entertainment News in Hindi today: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘The White Tiger’ को दिल्ली हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने से रोकने की याचिका को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही मूवी बिना किसी रुकावट के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. वहीं, कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की ओर से दायर मानहानि केस को लेकर अपने चिर-परिचित तेवर में बड़ी बात कही है. फिल्मी पर्दे और बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

Live Updates
11:04 PM. 22 Jan 21 5:34 PM. 22 Jan

केबीसी के ग्रैंड फिनाले में दिखेंगी रांची की नाजिया नसीम

सोनी टीवी पर प्रसारित होनेवाला शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ (Kaun Banega Crorepati 12) का आज यानी 22 जनवरी को ग्रैंड फिनाले है.फिनाले में कारगिल हीरो और परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और सूबेदार संजय सिंह आएंगे. इसके साथ ही शो के इस सीजन की करोड़पति महिलाएं भी शो का हिस्‍सा होंगी. शो की पहली करोड़पति नाजिया नसीम थीं जो रांची (झारखंड) की रहनेवाली हैं. इनके अलावा आईपीएस मोहिता शर्मा, अनूपा दास और नेहा शाह फिनाले एपिसोड में दिखेंगी.

8:08 PM. 22 Jan 21 2:38 PM. 22 Jan

नरेंद्र चंचल का निधन

भजन सम्राट नरेंद्र चंचल का 80 साल की उम्र में निधन हो गया है. नरेंद्र पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे. पिछले तीन दिनों से उनका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा था. उन्होंने आज दोपहर करीब 12.15 बजे अंतिम सांस ली.

8:08 PM. 22 Jan 21 2:38 PM. 22 Jan

इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी बनेंगी परिणीति चोपड़ा

1 जनवरी 2021 को रणबीर कूपर की आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ का ऐलान किया गया था. इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कूपर, परिणीति चोपड़ा, बॉबी देओल भी नज़र आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ”परिणीति इस फिल्म में रणबीर कपूर की पत्नी का किरदार निभा रहीं हैं. जबिक अनिल रणबीर के पिता के रोल में हैं.

8:08 PM. 22 Jan 21 2:38 PM. 22 Jan

अनुपम खेर ने शेयर की खास तसवीर

अनुपम खेर कुछ थ्रोबैक तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘ये जुम्मा-चुम्मा के रिहर्सल की तस्वीरें हैं. ये एक सोल्ड आउट शो रहा था. अमिताभ बच्चन जी हमेशा की तरह इस शो में चर्चा का विषय बने रहे. सुपरस्टार रजनीकांत, श्रीदेवी और अन्य सितारों के साथ बहुत सा वक्त बिताने का मौका मिला था. चलिए देखते हैं कि आप इनमें से कितनों को पहचान पाते हैं? ये तस्वीरें मुझे मेरे दोस्त मिनाल त्रिवेदी ने भेजी हैं.’

8:08 PM. 22 Jan 21 2:38 PM. 22 Jan

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सिराज की तारीफ की

पिता की मौत की खबर सुनने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया में मैच खेलने के लिए डटे रहने पर धर्मेंद्र ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए सितारे मोहम्मद सिराज की तारीफ की. एक्टर ने ट्वीट कर लिखा, सिराज, भारत के बहादुर बेटे लव यू. नाज है तुझ पर, दिल पर वालिद की मौत का सदमा लिए तुम वतन की आन के लिए मैच खेलते रहे और एक अनहोनी जीत वतन के नाम दर्ज करके लौटे. कल तुझे अपने वालिद की कब्र पर देखकर मन भर आया. जन्नत नसीब हो उन्हें.’

8:08 PM. 22 Jan 21 2:38 PM. 22 Jan

वरुण धवन शादी में पहनेंगे खास सूट!

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल 24 जनवरी को अलीबाग में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. इस बीच खबरें हैं कि वरुण धवन के पास उनका वेडिंग आउटफिट डिलीवर्ड हो चुका है. बताया जा रहा है कि वरुण शादी में डिजायनर कुणाल रावल का डिजायन किया हुआ आउटफिट पहनेंगे.

मुख्य बातें

Bollywood Latest News Live Update, Entertainment News in Hindi today: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘The White Tiger’ को दिल्ली हाई कोर्ट ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज करने से रोकने की याचिका को खारिज कर दिया है. इसके साथ ही मूवी बिना किसी रुकावट के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. वहीं, कंगना रनौत ने जावेद अख्तर की ओर से दायर मानहानि केस को लेकर अपने चिर-परिचित तेवर में बड़ी बात कही है. फिल्मी पर्दे और बॉलीवुड से जुड़ी हर खबर के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >