Bollywood & TV LIVE : अक्षय कुमार हॉस्पिटल में एडमिट, विक्की कौशल कोरोना पॉजिटिव
Copied link
Bollywood, Indian TV Actress Latest update and Breaking News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गईं थी, जिसके बाद वो घर में क्वारनटीन हैं. अब उनकी मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी की स्वास्थ्य की जानकारी दे है. उन्होंने बताया कि वो फिलहाल अच्छा महसूस कर रही है. वहीं, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की फैन फॉलोइंग बहुत हैं. मीरा अक्सर अपनी तसवीरों से इंटरनेट पर धमाका करती रहती है. अब उन्होंने स्विमसूट में अपनी फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है.
8:09 PM. 5 Apr 218:09 PM. 5 Apr
राज कुंद्रा ने बनाया ये फनी वीडियो
शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया हैं. इसे शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘लॉकडाउन फिर से शुरू हो रहा है फिर से घर पर काम करना चालू. भगवान हमारी मदद करें. याद रखिए पत्नी हमेशा सही होती है.’ उनका ये फनी वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
https://www.instagram.com/p/CNRZnK5BI1W/
8:09 PM. 5 Apr 218:09 PM. 5 Apr
विक्की कौशल को हुआ कोरोना
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. एक्टर ने लिखा, हर तरह की सावधानी और ख्याल के बावजूद दुर्भाग्यवश मैं कोरोना पॉटिजिव हो गया हूं.’ ‘मैं सभी जरूरी दिशा निर्देशों का पालन कर रहा हूं. मैं होम क्वारंटीन हूं और अपने चिकित्सकों द्वारा दी गई दवाइयां ले रहा हूं. मैं आग्रह करता हूं कि जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं वो शीघ्र ही अपना टेस्ट करवा लें. अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें.’
https://www.instagram.com/p/CNRh9RupynV/
8:09 PM. 5 Apr 218:09 PM. 5 Apr
भूमि पेडनेकर को हुआ कोरोना
कोरोना की चपेट में अबतक कई बॉलीवुड सेलेब्स आ चुके है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी कोरोनो पॉजिटिव पाई गई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी. भूमि ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘आज मुझमें कोविड 19 के हल्के लक्षण मिले हैं. लेकिन मैं ठीक महसूस कर रही हूं और खुद को आइसोलेट कर लिया है. डॉक्टरों और स्वास्थ्य जानकारों की तरफ से दिए गए दिशा निर्देशों को मैं फॉलो कर रही हूं. अगर आप मेरे संपर्क में आए हैं तो कृपया जल्द जांच करवा लें. मैं स्टीम, विटामिन सी और खानपान का ध्यान रख रही हूं.’
https://www.instagram.com/p/CNRc8BsBe41/
8:09 PM. 5 Apr 218:09 PM. 5 Apr
कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस को दी मात
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे. हालांकि अब वो पूरी तरह से ठीक हो गए है औऱ इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस को दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘निगेटिव, 14 दिन का वनवास खत्म। काम पर वापसी.’ बता दें कि कार्तिक भूलभुलैया 2 की शूटिंग लगभग खत्म कर चुके हैं और उनकी फ़िल्म ‘धमाका’ के टीज़र ने काफी धमाका मचा दिया था.
https://www.instagram.com/p/CNRaMDdpnLU/
8:09 PM. 5 Apr 218:09 PM. 5 Apr
अक्षय कुमार हॉस्पिटल में एडमिट
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अस्पताल में एडमिट हो गए है. बीते दिन ही उन्होंने अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर फैंस के साथ शेयर की थी. अब उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनकी तबीयत खराब हो रही है. वो लिखते है, ‘आपकी दुआओं का असर हो रहा है. मैं ठीक हूं लेकिन मुझे एहतियात के तौर पर हॉस्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी गई है. मैं एडमिट हो गया हैं. जल्द वापस आउंगा. आप लोग अपना ध्यान रखें.’
8:09 PM. 5 Apr 218:09 PM. 5 Apr
‘राम सेतु’ के 45 जूनियर आर्टिस्ट को हुआ कोरोना
अक्षय कुमार हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए और इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी. इन दिनों एक्टर अपनी फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग कर रहे थे. अब जानकारी मिली है कि ‘राम सेतु’ के 45 जूनियर आर्टिस्ट भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं. ये सभी आर्टिस्ट जल्द ही काम शुरू करने वाले थे.
https://www.instagram.com/p/CNRYPlWHyIa/
3:37 PM. 5 Apr 213:37 PM. 5 Apr
एजाज खान भी कोरोना पॉजिटिव
ड्रग मामले में नारकोटिक्स कॉन्ट्रो ब्यूरो (NCB) द्वारा गिरफ्तार किए गए अभिनेता एजाज खान भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्हें एक अस्पताल में स्थानांतरित किया जा रहा है. इस जांच में शामिल अधिकारियों को भी कोविड टेस्ट करवाना होगा.
1:08 PM. 5 Apr 211:08 PM. 5 Apr
मलाइका अरोड़ा ने करीना को दिया खास गिफ्ट
करीना कपूर को उनकी बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने ईस्टर के मौके पर एक स्पेशल गिफ्ट दिया हैं. करीना ने इंस्टा स्टोरी पर इसका खुलासा किया और गुडीज के एक बॉक्स की तस्वीर शेयर की. इसमें गोल्डन बनीज और अन्य चीजें नजर आ रही है. करीना ने कैप्शन में लिखा, ‘शुक्रिया मेरी प्यारी माल्ला.‘
1:08 PM. 5 Apr 211:08 PM. 5 Apr
इरा खान का वीडियो
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान ने एक वीडियो पोस्ट कर फैंस को बताया है कि उनका नाम किस तरह से लेना है. वीडियो में वह बता रही हैं कि लोग उनके नाम का गलत उच्चारण करते हैं. अब उन्होंने सभी को सही नाम सिखाने का फैसला किया है. उन्होंन बताया कि, उनका नाम आई-रा है. इरा ने कहा कि जो अब उनका नाम गलत तरीके से लेगा उसे 5000 रुपये को जमा करने होंगे और महीने या साल के आखिर में डोनेट करने होंगे.
https://www.instagram.com/p/CNPurAwgG4E/
1:08 PM. 5 Apr 211:08 PM. 5 Apr
मीरा राजपूत का बोल्ड फोटोशूट
मीरा राजपूत ने स्विमसूट में अपनी तसवीर पोस्ट की है, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं. पीच कलर के बर्ड प्रिंटेड स्विमसूट में मीरा काफी स्टनिंग दिख रही. उन्होंने इस स्विमसूट के साथ प्रिंटेड स्टोल लिया है, साथ ही फुटवियर में मीरा ने कोल्हापुरी चप्पल पहनी है. उनकी ये तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है.
https://www.instagram.com/p/CNPC5-HF6xY/
12:51 PM. 5 Apr 2112:51 PM. 5 Apr
आलिया भट्ट का हेल्थ अपडेट
आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया कि आलिया अभी अच्छा महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा, वो खुद की अच्छी देखभाल कर रही हैं. मैं अभी आलिया को कोई भी तनाव नहीं देना चाहती, इसलिए मैं उसे ज्यादा फोन नहीं कर रही हूं. मैं उसे बस एक बार सुबह के समय कॉल करती हूं सिर्फ यह पूछने के लिए वह कैसी है? इसके अलावा, मैं उसे मैसेज करती रहती हूं कि वह इस दौरान क्या खाए”.
मुख्य बातें
Bollywood, Indian TV Actress Latest update and Breaking News: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी कोरोना संक्रमित पाई गईं थी, जिसके बाद वो घर में क्वारनटीन हैं. अब उनकी मां सोनी राजदान ने अपनी बेटी की स्वास्थ्य की जानकारी दे है. उन्होंने बताया कि वो फिलहाल अच्छा महसूस कर रही है. वहीं, शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत की फैन फॉलोइंग बहुत हैं. मीरा अक्सर अपनी तसवीरों से इंटरनेट पर धमाका करती रहती है. अब उन्होंने स्विमसूट में अपनी फोटो शेयर की है, जो वायरल हो रही है.