Bollywood & TV LIVE Updates : कंगना रनौत ने शेयर किया ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो, दिशा पटानी की ग्लैमरस फोटो

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में इस साल मार्च में अपना नया में रेस्टोरेंट खोला था, लेकिन काम के सिलसिले की वजह से वो वह यहां पर जा नहीं पाई थीं. अब एक्ट्रेस ने रेस्टोरेंट में जाकर खाने का लुत्फ उठाया है. वहीं, करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. तैमूर नये हेयरस्टाइल में नजर आए. इस नये हेयरस्टाउल में वो क्यूट और बहुत प्यारे दिखे. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

Live Updates
3:28 AM. 28 Jun 21 9:58 PM. 27 Jun

दिशा पटानी की ग्लैमरस फोटो

एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपनी लेटेस्ट तसवीर से फैंस का दिल धड़का दिया है. वो समंदर में व्हाइट बिकिनी पहने पोज देती नजर आ रही हैं. उनकी इस तसवीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CQnzmUlAjaD/

3:28 AM. 28 Jun 21 9:58 PM. 27 Jun

कंगना रनौत ने शेयर किया ये खास वीडियो

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक फैन मेड वीडियो शेयर किया है जिसमें उनका 2006 से 2021 तक का ट्रांसफॉर्मेशन दिखाया गया है. इस वीडियो में कंगना के अलग अलग लुक्स नजर आ रहे हैं. वीडियो में कंगना की डेब्यू फिल्म ‘गैंगस्टर’ से लेकर ‘थलाइवी’ तक के सफर को दर्शाया गया है. इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा है, “मेरी बहन ने मुझे यह एक फैन मेड वीडियो भेजा, जिससे मेरे चेहरे पर स्माइल आ गई. फिल्म उद्योग में बड़ा होना ऐसा दिखता है, जब मैंने काम करना शुरू किया तो मैं नाबालिग थी.

https://www.instagram.com/p/CQnIyDTBhUD/

3:28 AM. 28 Jun 21 9:58 PM. 27 Jun

यामी गौतम की लेटेस्ट तसवीर

एक्ट्रेस यामी गौतम शादी के बाद मुंबई लौट आई हैं. उन्होंने 4 जून को फिल्म निर्देशक आदित्य धर संग शादी की थी. शादी हिमाचल प्रदेश में हिंदू परंपरा के अनुसार हुई थी. अब एक्ट्रेस लगातार शादी की खूबसूरत तसवीरें शेयर कर रही हैं. हाल ही में यामी गौतम की बहन सुरीली ने एक्ट्रेस की कुछ खूबसूरत तसवीरें शेयर की है जिसमें वो उन्हें तैयार करती नजर आ रही हैं. वो हरे रंग की साड़ी काफी खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘बहन को सजाने की खुशी.’

https://www.instagram.com/p/CQnL5jiFxqA/

7:43 PM. 27 Jun 21 2:13 PM. 27 Jun

आनंद तिवारी और एक्ट्रेस अंगिरा धर की शादी की तसवीर आई सामने

फिल्ममेकर और एक्टर आनंद तिवारी और एक्ट्रेस अंगिरा धर ने शादी कर ली हैं. अब धीरे-धीरे उनकी शादी की तसवीरें सामने आ रही है. अब अंगिरा ने एक तसवीर शेयर की है, जिसमें आनंद तिवारी इमोशनल नजर आ रहे हैं और अंगिरा उनके आंसू पोछती दिख रही हैं.

https://www.instagram.com/p/CQlJ6Hbs3z7/

7:43 PM. 27 Jun 21 2:13 PM. 27 Jun

रुपाली गांगुली की इन खूबसूरत फोटोज पर फैंस का आया दिल

https://www.instagram.com/p/CQnEdO3jb0U/

7:43 PM. 27 Jun 21 2:13 PM. 27 Jun

देवर ईशान के साथ मीरा की ये तसवीर वायरल

शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में उनके साथ उनके देवर और एक्टर ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं. दोनों देवर-भाभी की ये बॉन्डिग फैंस को पसन्द आ रही है.

https://www.instagram.com/p/CQk6qHnNu2Q/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में इस साल मार्च में अपना नया में रेस्टोरेंट खोला था, लेकिन काम के सिलसिले की वजह से वो वह यहां पर जा नहीं पाई थीं. अब एक्ट्रेस ने रेस्टोरेंट में जाकर खाने का लुत्फ उठाया है. वहीं, करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं. तैमूर नये हेयरस्टाइल में नजर आए. इस नये हेयरस्टाउल में वो क्यूट और बहुत प्यारे दिखे. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >