Bollywood & TV LIVE Updates : एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अली-जैस्मिन, एक्टर के हेयरस्टाइल ने खींचा ध्यान

Bollywood & TV LIVE Updates : ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के प्रोमोज आना शुरू हो चुके है. अब श्वेता तिवारी का प्रोमो वीडियो सामने आया हैं, जिसमें वो टास्क करने से मना करती हैं और उनकी चीख निकल जाती हैं. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में वो बेहद प्यारी लग रही है, लेकिन उनके बाल सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ...

Live Updates
6:30 PM. 26 Jun 21 6:30 PM. 26 Jun

एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अली-जैस्मिन

अली गोनी और जैस्मिन भसीन एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गये. एक्टर का हेयरस्टाइल फैंस का दिल जीत रहा है. उनकी तसवीरें तेजी से वायरल हो रही है.

https://www.instagram.com/p/CQkqEUxtaQx/

6:30 PM. 26 Jun 21 6:30 PM. 26 Jun

मलाइका अरोड़ा ने ऐसे किया अर्जुन कपूर विश

आज अर्जुन कपूर का बर्थडे है. इस मौके पर मलाइका अरोड़ा ने एक खास पोस्ट शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है. उन्होंने एक तसवीर शेयर की है जिसमें वो अर्जुन संग बेहद खुश नजर आ रही हैं. उन्होंने कैप्शन में अर्जुन कपूर की अपनी लाईफ का सनशाईन बताया है. इस तसवीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CQlHNc-ByWS/

2:30 PM. 26 Jun 21 2:30 PM. 26 Jun

सपना चौधरी ने रेखा के गाने पर दिए कमाल के एक्सप्रेशन 

सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडियो पोस्ट किया हैं. इसे शेयर कर वो लिखती है, तुम जैसो हजारों है. वीडियो में सपना रेखा के मोस्ट पॉपुलर गाने ‘इन आंखों के मस्ताने हजारों हैं’ पर एक्सप्रेशन देते हुए दिख रही है. उनकी अदाएं काफी दिलकश लग रही है. फैंस इसपर खूब सारे लाइक्स एंड कमेंट्स कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CQgKh0HBPt9/

2:30 PM. 26 Jun 21 2:30 PM. 26 Jun

Naandhi का रीमेक बनाएंगे अजय देवगन

अजय देवगन और प्रोड्यूसर वी वेंकट रमना रेड्डी उर्फ दिल राजू साथ मिलकर तेलुगु फिल्म ‘Naandhi’ की हिन्दी रीमेक को प्रोड्यूस करेंगे. इस बात की जानकारी खुद अजय ने ट्वीट करते हुए दी है. अजय देवगन ट्वीट करते हुए लिखा , “आप सभी के साथ एक जरूरी कहानी साझा करने का वक्त है. दिल राजू प्रोडक्शन और एडी फिल्म्स (अजय देवगन फिल्म) तेलुगु की हिट फिल्म ‘Naandhi’ के हिंदी रीमेक को प्रोड्यूस करने को तैयार हैं.”

2:30 PM. 26 Jun 21 2:30 PM. 26 Jun

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नजर आए ये सितारे

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. शुक्रवार की रात को अर्जुन कपूर ने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी का आयोजन किया था. इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए, जिसमें जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विजय देवरकोंडा भी दिखे.

https://www.instagram.com/p/CQka9FjDXLy/

2:30 PM. 26 Jun 21 2:30 PM. 26 Jun

गौहर खान के वीडियो पर राखी सावंत का आया कमेंट

गौहर खान ने राखी सावंत के लेटेस्ट रिलीज गाने ‘तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री’ पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं. वीडियो शेयर कर गौहर ने लिखा, “मेरे प्यार और सुपर टैलेंटेड राखी सावंत के लिए मुझे यह करना ही था. आपका डांस एनर्जी से भरपूर है और मैं हमेशा आपके स्पिरिट से प्यार करती हूं. आपको मेरी शुभकामनाएं”. वीडियो पर फैंस से लेकर सेलेब्स हर कोई कमेंट कर रहा है. इसपर राखी ने लिखा, woww स्वीटहार्ट.

https://www.instagram.com/p/CQirLz3HcRw/

2:30 PM. 26 Jun 21 2:30 PM. 26 Jun

धर्मेंद्र का ये वीडियो देखा आपने?

बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. धर्मेंद्र ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें वो बछड़ों को घास चराते दिख रहे हैं. एक्टर वीडियो में कहते दिख रहे है, ‘बछड़ों को नथ बांध दिया है. अब जोतूंगा.’ उनके वीडियो पर फैंस अपने रिएक्शन दे रहे है.

https://www.instagram.com/p/CQiWrN7nczJ/

2:30 PM. 26 Jun 21 2:30 PM. 26 Jun

डिजिटल डेब्यू के लिए तैयार हैं जया बच्चन

जया बच्चन अब डिजिटल डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. जया सदाबहार सीरीज के जरिए डिजिटल डेब्यू करेंगी. स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक, जया इस सीरीज की शूटिंग फरवरी से कर रही थीं, लेकिन फिर कोविड की दूसरी वेव के बाद शूटिंग रोक दी गई. अब जब सिचुएशन थोड़ी ठीक हो रही है तो शूटिंग का काम भी शुरू हो गया है.

7:03 AM. 26 Jun 21 7:03 AM. 26 Jun

अनन्या पांडे ने शेयर की बचपन की फोटो

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बचपन की फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘स्पष्ट है कि मैं जन्म से ही हेयर कमर्शियल के लिए तैयार थी.’ इस फोटो में एक्ट्रेस के बाल देखने लायक है. वहीं फोटो में उनकी मां भावना पांडे भी धूप सेंकती हुई नजर आ रही हैं. उनकी ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CQiJMVGrhIE/

7:03 AM. 26 Jun 21 7:03 AM. 26 Jun

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ का नया प्रोमो

कलर्स ने खतरों के खिलाड़ी 11 का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें श्वेता को इंट्रोड्यूस करवाते हुए रोहित शेट्टी कहते हैं, ‘ये हैं कभी डर की मारी, कभी हिम्मत हारी, आपकी अपनी श्वेता तिवारी, ये है डर और डर का बैटलग्राउंड, वेलकम टू केपटाउन.‘ बता दें कि इससे पहले राहुल वैद्य, निक्की तंबोली, दिव्यांका त्रिपाठी और अर्जुन बिजलानी का प्रोमो आ चुका है.

https://www.instagram.com/p/CQijuNqhDSh/

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates : ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ के प्रोमोज आना शुरू हो चुके है. अब श्वेता तिवारी का प्रोमो वीडियो सामने आया हैं, जिसमें वो टास्क करने से मना करती हैं और उनकी चीख निकल जाती हैं. वहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की फोटो शेयर की हैं. इस फोटो में वो बेहद प्यारी लग रही है, लेकिन उनके बाल सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. बॉलीवुड और टीवी जगत से जुड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >