Bollywood & TV LIVE Updates : Bigg Boss फेम अर्शी खान कोरोना पॉजिटिव, एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

bollywood and tv LIVE updates : बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के एक्टर किशोर नंदलास्कर (Kishore Nandlaskar) का कोरोना की वजह से निधन हो गया है. वैसे तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें गोविंदा (Govinda) की फ‍िल्‍म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ में सन्‍नाटा का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई ने अपने उस ट्वीट पर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें उन्होंने 'बोल बच्चन' निर्माताओं अजय देवगन और रोहित शेट्टी पर तंज कसा था..

Live Updates
9:33 PM. 21 Apr 21 9:33 PM. 21 Apr

बिग बॉस फेम अर्शी खान कोरोना पॉजिटिव

बिग बॉस 14 की फेम अर्शी खान के कोरोना की चपेट में आ गई हैं. इस बात की जानकारी अर्शी खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. अपने सोशल पोस्ट में अर्शी ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं.

4:16 PM. 21 Apr 21 4:16 PM. 21 Apr

सलमान खान की राधे की रिलीज डेट आई सामने

सलमान खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म राधे की रिलीज डेट सामने आ गई है. फिल्म 13 मई 2021 को एक ही दिन सिनेमाघर और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर कल यानी गुरुवार को रिलीज होगी.

12:25 PM. 21 Apr 21 12:25 PM. 21 Apr

पाक रैपर के इस वीडियो से इंप्रेस हुईं आलिया भट्ट

पाकिस्तानी रैपर मुहम्मद शाह ने हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पर एक रैप सॉन्ग बनाया है जिसमें उन्होंने आलिया के लिए अपनी फीलिंग शेयर की है. उन्होंने इस गाने को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं. खुद आलिया भी मुहम्मद शाह की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाईं हैं. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बोहुत हार्ड’, इसके साथ ही उन्होंने आग वाला इमोजी शेयर किया है.

https://www.instagram.com/p/CNXGDxHnjak/

10:32 AM. 21 Apr 21 10:32 AM. 21 Apr

हंसल मेहता सहित उनका पूरा परिवार कोरोना पॉजिटिव

बीते एक महीने में कोरोना ने पूरे देश में तेजी से पैर पसार रहा है. फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों को कोरोना ने अपनी चपेट में लिया है. इसी लिस्ट में अब डायरेक्टर हंसल मेहता (Hansal Mehta) का नाम भी शामिल हो गया है. पूरे परिवार के बाद अब फिल्म डायरेक्टर हंसल मेहता भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी खुद हंसल मेहता ने दी है.

12:25 PM. 21 Apr 21 12:25 PM. 21 Apr

मुंबई पहुंचीं हिना खान

एक्ट्रेस हिना खान के पिता का निधन हो गया है. उनका निधन मुंबई में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ. पिता के मौत की खबर सुनते ही हिना खान कश्मीर से मुंबई के रवाना हुईं. उन्हें मंगलवार देर रात मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.इस दौरान एक्ट्रेस ने ब्लू और व्हाइट कलर के जंपसूट में नजर आईं. कोरोना को देखते हुए हिना ने पूरी सावधानी बरत रखी थी. वो चेहरे पर मास्क लगाए दिखीं. एयरपोर्ट से एक्ट्रेस की तसवीरें और वीडियोज सामने आए हैं.

https://www.instagram.com/p/CN6UC4KBpzg/

8:32 AM. 21 Apr 21 8:32 AM. 21 Apr

प्राची देसाई ने चुप्पी तोड़ी

अजय देवगन ने बीते दिनों बोल बच्चन के 8 साल पूरे होने पर एक ट्वीट कर फिल्म की स्टारकास्ट को धन्यवाद दिया था. इस ट्वीट में प्राची देसाई का नाम नहीं था, जिसके बाद उन्होंने मेकर्स को ताना मारते हुए कहा था ट्वीट किया था, वो फिल्म के कई अहम कलाकारों को भूल गए हैं, जिनके नाम शामिल होने चाहिए थे. अब बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कहा है कि उन्होंने जो ट‍्वीट किया था उसका मकसद किसी को टारगेट करना नहीं था. वो चाहती थीं कि बॉलीवुड इंडस्ट्री सिर्फ बड़े कलाकारों को ही नहीं सभी कलाकारों को समान सम्मान दे. अब सोच में बदलाव लाने की जरूरत है.

8:32 AM. 21 Apr 21 8:32 AM. 21 Apr

दिग्गज अभिनेता किशोर नांदलस्कर का निधन

हिंदी और मराठी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता किशोर नांदलस्कर का निधन हो गया है. वो पिछले दिनों कोरोना संक्रमित पाए गए थे. वे 81 साल के थे और उन्होंने कई सफल हिंदी फिल्मों में अहम भूमिका निभायी थी. मनोज बाजपेयी ने उनके निधन पर शोक जताया है. एबीपी न्यूज के अनुसार, पिछले हफ्ते उनका कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया था, जिसके बाद उन्हें ठाणे के कोविड-19 सेंटर में भर्ती कराया गया था. मंगलवार को निधन हो गया. उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी. वे गोविंदा की फिल्म जिस देश में गंगा रहता है में अपने सन्नाटा के किरदार के लिए फेमस थे.

मुख्य बातें

bollywood and tv LIVE updates : बॉलीवुड और मराठी फिल्मों के एक्टर किशोर नंदलास्कर (Kishore Nandlaskar) का कोरोना की वजह से निधन हो गया है. वैसे तो उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है लेकिन उन्हें गोविंदा (Govinda) की फ‍िल्‍म ‘जिस देश में गंगा रहता है’ में सन्‍नाटा का किरदार निभाकर मशहूर हुए थे. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई ने अपने उस ट्वीट पर चुप्पी तोड़ी है, जिसमें उन्होंने ‘बोल बच्चन’ निर्माताओं अजय देवगन और रोहित शेट्टी पर तंज कसा था..

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >