Bollywood & TV Updates : संभावना सेठ के पिता का निधन

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) को लेकर ट्वीट किया हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर उनके सेहत खराब होने की अफवाह उड़ने लगी, जिसके बाद एक्टर ने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इस कोरोना की संकट में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लोगों की खूब मदद कर रहे है. उन्होंने बताया कि वो किस तरह लोगों की हेल्प कर रहे है. वहीं, 'फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' जल्द ही शुरू होने वाला है. लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही राखी सावंत ने विनर के बारे में बता दिया.फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ...

Live Updates
9:44 PM. 8 May 21 9:44 PM. 8 May

संभावना सेठ के पिता का निधन

बिग बॉस की पूर्व प्रतियोगी सांभवना सेठ के पिता का निधन हो गया है. उनके पिता कुछ दिन पहले ही कोरोना से संक्रमित पाए गए थे. शनिवार को कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित होने के बाद उनका निधन हो गया. संभावना के पति अविनाश ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से पिता के निधन की दुखद खबर साझा की और प्रशंसकों से प्रार्थना में अपने पिता को रखने के लिए कहा.

5:45 PM. 8 May 21 5:45 PM. 8 May

हिंदुस्तानी भाऊ को पुलिस ने हिरासत में लिया

‘बिग बॉस’ (Bigg Boss)में नजर आ चुके विकास फाटक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ (Hindustani Bhau) को मुंबई पुलिस ने शनिवार को शिवाजी पार्क के पास हिरासत में ले लिया. उनपर कोरोना लॉकडाउन (Corona Lockdown) के नियम तोड़ने का आरोप लगा है. दरअसल हिंदुस्तानी भाऊ 12वीं बोर्ड सहित सभी परीक्षाओं को कैंसल किए जाने की मांग कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस से बचने के लिए एक एम्बुलेंस का इंतजाम किया. हालांकि पुलिस को जब इस बारे में पता चला तो वहां पहुंचकर उन्होंने हिुदुस्तानी भाऊ को हिरासत में ले लिया. खबरों के अनुसार, मुंबई पुलिस उनपर एफआईआर करने की तैयारी में हैं.

2:24 PM. 8 May 21 2:24 PM. 8 May

प्रियंका चोपड़ा की शादी इससे करवाना चाहते थे उनके घरवाले

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने जूम टीवी से बातचीत में बताया था कि उनकी मौसी चाहती थी कि वो मोहित रैना यानी ‘देवो के देव’ से शादी कर लें. एक्ट्रेस ने बताया कि मेरी मौसी को लगता है कि मोहित एक संस्कारी, ईमानदार और युवा लड़के हैं. वहीं जब ये बात मोहित को पता चला तो उन्होंने कहा ये सुनना बेहद अच्छा और रोमांचक है. लेकिन अब क्या किया जा सकता है ‘अब तो उनकी शादी हो गई.’

2:24 PM. 8 May 21 2:24 PM. 8 May

माधुरी दीक्षित का वीडियो वायरल

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि कोरोना वायरस की महामारी के बीच लोगों को क्या जरूरी चीजें अपना ख्याल के लिए घर में रखनी चाहिए. वीडियो में वो कहती है, ‘COVID-19 के दिनों में यह जरूरी है कि घर पर कुछ जरूरी सामान रखे जाएं. हैंड सैनिटाइजर, थर्मामीटर, खांसी जुकाम से जूझते या ज्यादा बीमार मरीज का ऑक्सीजन लेवल जानने के लिए पल्स ऑक्सी या ऑक्सीमीटर.

https://www.instagram.com/p/COk0zDrH8t3/

2:24 PM. 8 May 21 2:24 PM. 8 May

कंगना रनौत को हुआ कोरोना

कंगना रनौत कोरोना पॉजिटव पाई गई हैं. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी. वो लिखती है, ‘पिछले कुछ दिनों से मैं थकान और कमजोरी महसूस कर रही थी और मेरी आंखों में हल्की जलन हो रही थी. हिमाचल जाने की उम्मीद में कल मैंने अपना टेस्ट कराया था और आज इसका रिजल्ट आया है. मैं कोविड पॉजिटिव हूं. मैंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है. मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि यह वायरस मेरे शरीर में है. अब मुझे पता है मैं इसे खत्म कर दूंगी.‘

https://www.instagram.com/p/COmVsjTBQ9e/

2:24 PM. 8 May 21 2:24 PM. 8 May

रिया चक्रवर्ती के अंकल का निधन

फिल्म एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के अंकल का कोरोना से निधन हो गया. इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने लिखा, ‘कर्नल एस सुरेश कुमार VSM (Retd). 10.11.1968-1.5.2021. एक जाने-माने ऑर्थोपेडिक सर्जन, एक डेकोरेटेड अफसर, एक प्यारे पिता और एक शानदार इंसान. कोविड ने आपको हमसे छीन लिया. मगर आपकी विरासत जारी रहेगी. सुरेश अंकल, आप मेरे रियल हीरो हैं. मैं आपको सलाम करती हूं.

https://www.instagram.com/p/COkZn35nRCR/

7:19 AM. 8 May 21 7:19 AM. 8 May

तो ये होगा खतरों के खिलाड़ी सीजन 11′ का विनर

राखी सावंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में वो पैपराजी से कहती दिख रही है कि अभिनव शुक्ला शो को जीतेंगे. राखी का कहना है कि वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं और वही जीतेंगे. बता दें कि शो में कई बड़े चेहरे देखने को मिलने वाले है और शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में होगी.

https://www.instagram.com/p/COkoGAvBbqC/

2:24 PM. 8 May 21 2:24 PM. 8 May

सोनू सूद कर रहे लोगों की मदद

सोनू सूद ने आजतक से बातचीत में बताया कि, ‘मैं ये कहूंगा कि प्रशासन भी मदद कर रहा है, लेकिन हर एक इंसान को ऐसा करना पड़ेगा, क्योंकि इस समय हर किसी को हर किसी की जरूरत है. मैं कैसे करता हूं, मुझे खुद नहीं पता. मैं करीब 22 घंटे फोन पर रहता हूं. हमारे पास 40 हजार से 50 हजार के बीच मदद के लिए रिक्वेस्ट आती है. मेरे 10 लोगों की टीम है, जो सिर्फ रेमडिसिविर के लिए घूमती है. मेरी एक टीम बेड्स के लिए घूमती है. शहर के हिसाब से हम घूमते हैं.’

Khatron Ke Khiladi 11: रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते दिखेंगी श्वेता तिवारी, इस एक्ट्रेस को किया रिप्लेस

7:19 AM. 8 May 21 7:19 AM. 8 May

जानें अब कैसी तबीयत है किरण खेर की

किरण खेर की तबीयत को लेकर अनुपम खेर ने ट्वीट किया हैं. उन्होंने लिखा, ‘किरण के स्वास्थ्य को लेकर कई अफवाहें हैं. यह सब गलत है. वह बिल्कुल ठीक हैं. यही नहीं उन्होंने आज दोपहर को कोविड का दूसरा वैक्सीनेशन लिया. मैं लोगों से निवेदन करता हूं कि इस तरह की निगेटिव खबरें ना फैंलाएं. धन्यवाद. सुरक्षित रहें.‘ बता दें कि किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं.

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने अपनी पत्नी और एक्ट्रेस किरण खेर (Kirron Kher) को लेकर ट्वीट किया हैं. दरअसल सोशल मीडिया पर उनके सेहत खराब होने की अफवाह उड़ने लगी, जिसके बाद एक्टर ने बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इस कोरोना की संकट में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) लोगों की खूब मदद कर रहे है. उन्होंने बताया कि वो किस तरह लोगों की हेल्प कर रहे है. वहीं, ‘फियर फैक्टर- खतरों के खिलाड़ी सीजन 11’ जल्द ही शुरू होने वाला है. लेकिन इसके शुरू होने से पहले ही राखी सावंत ने विनर के बारे में बता दिया.फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >