Bollywood & TV Updates : सलमान की बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री कोविड पॉजिटिव, एक्टर ने किया कंफर्म

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मदर्स डे की बधाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो खास तरीक से फैंस को मदर्स डे विश कर रहे है. निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के भाई जतिन का कुछ समय पहले निधन हो गया था. जिसके बाद उनके खुश रहने पर ट्रोलर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे थे. जिसपर निक्की ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था. अब उनके सपोर्ट में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) भी आ गई है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

Live Updates
12:27 AM. 11 May 21 6:57 PM. 10 May

अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री कोविड पॉजिटिव

सलमान खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कंफर्म किया कि उनकी दोनों बहनें अर्पिता खान और अलवीरा अग्निहोत्री कोरोना से संक्रमित हो गई हैं.

7:21 PM. 10 May 21 1:51 PM. 10 May

संकेत भोसले के नाम सुगंधा का रोमांटिक पोस्ट

कुछ दिन पहले ही सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले संग शादी रचाई हैं. जिसके बाद से ही वो खबरों में बनी हुई है. शादी के बाद सुगंधा ने बेहद खास तरीके से संकेत का आज बर्थडे मनाया. सुगंधा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी बर्थडे संकेत. जब तक मैं आपसे नहीं मिली थी तब तक मुझे नहीं पता था कि सोलमेट क्या होता है. आप जो हैं वो होने के लिए और जो भी आप करते हैं उसके लिए थैंक्यू. आप मेरे दोस्त, साथी और कंफर्टर हो. हैप्पी बर्थडे हबी.

https://www.instagram.com/p/COn-3jcLHoN/

7:21 PM. 10 May 21 1:51 PM. 10 May

राधे का ‘जूम जूम’ गाना हुआ रिलीज

सलमान खान की फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ का चौथा गाना ‘जूम जूम’ रिलीज हो गया है.

4:54 PM. 10 May 21 11:24 AM. 10 May

धर्मेंद्र ने लोगों को कोरोना से बचने की सलाह दी

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अपने लेटेस्ट वीडियो में लोगों को कोरोना से बचने की सलाह दे रहे है. वीडियो में वो कहते है, दोस्तों, कोरोना ने तो दुनियाभर की नाक में दम कर रखा है. मैं तो एक दिन पहले ही लॉकडाउन से यहां आ गया था अपने फार्म हाउस पर. रोज खबरें सुनता रहता हूं दुख होता है. मैं दुआ करता हूं ये बीमारी जल्दी खत्म हो जाए. आप सब अपना ख्याल रखना. जैसे-जैसे हिदायत मिल रही हैं आपको उसे अमल करना है और मेरी दुआ है कि कोरोना आपको छूकर भी न जाए. सब ठीक रहें, खुश रहें. लव यू ऑल.

https://www.instagram.com/p/COp5aWqnDg6/

3:15 PM. 10 May 21 9:45 AM. 10 May

सोनू सूद के इस वीडियो को देखकर फैंस हुए इमोशनल

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मदर्स डे की रात अपनी मां को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर उनके फैंस काफी इमोशनल हो गए. वीडियो में उनकी मां की तसवीर और उनके हाथ से लिखी पुराने नोट्स नजर आ रहे है. वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

3:15 PM. 10 May 21 9:45 AM. 10 May

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा के दो रिश्तेदारों की मौत

प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा के दो रिश्तेदारों की कोरोना से मौत हो गई. इसकी जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने सरकार पर गुस्सा जाहिर करते हुए खराब स्वास्थ्य सुविधाओं के ढांचे को जिम्मेदार ठहराया है. उनका मानना है कि उन्होंने अपने कजिन को कोरोना वायरस की वजह से नहीं बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते खोया है.

मुख्य बातें

Bollywood & TV LIVE Updates: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने मदर्स डे की बधाई देते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो खास तरीक से फैंस को मदर्स डे विश कर रहे है. निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) के भाई जतिन का कुछ समय पहले निधन हो गया था. जिसके बाद उनके खुश रहने पर ट्रोलर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने लगे थे. जिसपर निक्की ने उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया था. अब उनके सपोर्ट में टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई (Rashami Desai) भी आ गई है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें हमारे साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >