Juhi Chawla बीआर चोपड़ा के इस टीवी सीरियल में नर्वसनेस के कारण भूल गई थीं डायलॉग, देखें Video

बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक फोटो शेयर किया है. जूही ने पोस्ट के जरिए बताया कि वह बीओर चोपड़ा के शो में इतनी नर्वस थी, कि वह अपना डायलॉग भूल जाती है.

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा जूही चावला (Juhi Chawla) भले ही इन-दिनों फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी रहती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती रहती है. हाल ही में जूही ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है.

जूही चावला की ओर से शेयर किया गया यह पोस्ट एक थ्रो बैक वीडियो है. यह वीडियो बीआर चोपड़ा के टीवी सीरियल ‘बहादुर शाह जफर’ का है. इस शो में जूही ने गेस्ट अपीयरेंस दिया था. जूही ने इस वीडियो को शेयर कर शो से जुड़ी अपनी यादें शेयर की हैं.

जूही चावला ने जब फिल्म इंडस्ट्री में नई आई थी. तब साल 1986 में आई बी.आर. चोपड़ा के सीरियल ‘बहादुर शाह जफर’ में गेस्ट अपीयरेंस दिया था. इस पोस्ट के जरिए जूही ने फैंस के साथ कई मजेदार किस्से शेयर किए. उन्होंने बताया कि इस सीरियल के लिए वह इतनी नर्वस थी कि वह अपना डायलॉग भी भूल गईं थीं. जूही ने बताया कि उन्होंने इससे पहले तक खुद अपना यह वीडियो नहीं देखा था.

Also Read: शाहरुख खान ने गणपति विसर्जन पर शेयर की बप्पा की खास फोटो, लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट
जूही ने डाला मजेदार कैप्शन

जूही चावला ने इस वीडियो को मजेदार कैप्शन के साथ पोस्ट किया है. जूही ने लिखा ‘बीआर चोपड़ा जी के सीरियल में मुझे गेस्ट अपीयरेंस मिला था. यह पहले दिन की शूटिंग थी और मुझे याद है कि मैं उस समय बिल्कुल नई थी और इसलिए काफी नर्वस फील कर थी और शॉट के वक्त मैं अपनी लाइन भूल गई. रवि चोपड़ा जी ने डायरेक्ट किया था और उन्होंने एक बार भी मुझ पर गुस्सा नहीं किया. वह मुझे बार बार रिलैक्स होने के लिए कहते रहे. वह बहुत अच्छे से थे’

जूही ने आगे कहा, यह वीडियो शायद 1987 का है. मैंने इस वीडियो को पहले कभी नहीं देखा और आज इतने सालों के बाद पहली बार देखा हैं … और मुझे आश्चर्य है कि मैं इन पंक्तियों को कह रही हूं.. मुझे नहीं पता कि मैंने क्या किया …और चोपड़ाजी ने मुझमें क्या देखा, कि उन्होंने मुझे कास्ट किया…’

Also Read: निया शर्मा का ड्रीम होम है बेहद खुबसूरत, आप भी देखें घर का ऑल व्हाइट इंटीरियर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >