बॉबी देओल का स्टारडम और असफलता पर छलका दर्द, कहा- एक बार एक सितारा था वह मर…

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अब एक्टर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने स्टारडम और असफलता पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में कोई भी उन्हें सीरियस नहीं लेता.

बॉलीवुड एक्टर और सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है. एक्टर को दमदार एक्शन मूवीज के लिए जाना जाता है. अब बॉबी देओल ने इंटरनेट पर अपनी टॉन्ड बॉडी फ्लॉन्ट की है, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा इम्प्रेस हो गए हैं. 1995 में ब्लॉकबस्टर फिल्म बरसात से डेब्यू करने वाले बॉबी देओल ने अपने करियर में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखे हैं. एक्टर, जिन्होंने ओटीटी वोब सीरीज आश्रम के साथ वापसी की, हाल ही में अपने स्टारडम के उतार-चढ़ाव के बारे में खुलकर बातचीत की है. उन्होंने यह भी बताया कि फिल्मी परिवार से आने के बावजूद, यह सबसे आसान यात्रा नहीं थी.

बॉबी देओल ने स्टारडम को लेकर कही ये बात

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में, बॉबी ने अपने स्ट्रगल को लेकर खुलकर बात की और कहा, “मुझे पता था कि, अगर मैं गिरता हूं, तो मेरे माता-पिता हमेशा साथ रहेंगे, लेकिन गिरने से दर्द होता है चाहे उन्होंने मुझे कितनी भी गद्दी दी हो. एक व्यक्ति के रूप में, मुझे खड़ा होना पड़ा. कोई आपको बना या बिगाड़ नहीं सकता. स्टारडम ज्यादा दिन नहीं टिकता. मैं एक बार एक सितारा था, और यह मर गया, यह गायब हो गया.”

मुझे कोई सीरियस नहीं लेता

अभिनेता ने आगे कहा, “एक अभिनेता के रूप में मुझे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया. मुझे पता था कि मुझमें क्षमता और क्षमताएं हैं, लेकिन किसी ने मुझे अवसर नहीं दिया. मैंने ऐसा काम चुना था, जो मेरे लिए काम नहीं करता था, इसलिए चीजें दूसरी तरफ चली गईं.” तो, मैंने उस पर काम करने की कोशिश की और एक अभिनेता के रूप में खुद पर काम किया.

Also Read: Bholaa की सक्सेस पर राजकुमार संतोषी ने तोड़ी चुप्पी कहा, अजय देवगन पर के सिर पर कभी भी सफलता…
स्ट्रगल लाइफ पर बॉबी देओल ने की बात

बॉबी ने इस बात पर भी ध्यान दिया कि इस इंडस्ट्री में टेबल कितनी जल्दी पलटते हैं. उन्होंने आगे कहा, “मनुष्य स्वार्थी होता है. एक समय आता है, जब हर कोई आपको चाहता है और एक समय ऐसा भी आएगा जब कोई भी आपको नहीं चाहेगा. मैं इससे गुजरा हूं और मैंने हार मान ली. मुझे चाहिए, मैं वह कैसे करूं? एक सकारात्मक ऊर्जा बनकर. हर किसी को उस सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने की कोशिश करने की जरूरत है. ऐसा करना बहुत मुश्किल है, मैं इससे गुजर चुका हूं.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >