खास बातें
Mamata Banerjee Kalna Rally| पानागढ़, मुकेश तिवारी : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के समर में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने रविवार को पूर्व बर्धमान के कालना में केंद्र की भाजपा सरकार को खुली चेतावनी दी. कालना से टीएमसी प्रत्याशी देव प्रसाद बाग के समर्थन में मीरहाट कालोर हाट (वैद्यपुर) में हुंकार भरी. कहा कि अगर भाजपा ने बंगाल को निशाना बनाना बंद नहीं किया, तो वे सीधे दिल्ली को टारगेट करेंगी. उन्होंने भाजपा को ‘जुमलेबाज’ और ‘वोटकटवा’ पार्टी करार देते हुए जनता से सावधान रहने की अपील की.
वित्त मंत्री पर निशाना : अर्थ मंत्री हैं या अनर्थ मंत्री?
ममता बनर्जी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नाम लिये बिना उन पर कटाक्ष किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ दिन पहले वे यहां आकर कार्ड बांटकर गयीं हैं. क्या यह आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है? चुनाव आयोग का ध्यान इस ओर क्यों नहीं गया?
सीएम का आरोप- सब्जबाग दिखा रही भाजपा
पश्चिम बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने राज्य के मतदाताओं को आगाह किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा बांटे जा रहे कार्ड केवल ‘सब्जबाग’ (झूठे सपने) हैं. भाजपा आपका सारा डेटा लेकर जा रही है. 3000 रुपए का लालच देकर आपके अकाउंट खाली कर देगी.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दीदी का दावा – मोदी ने दिखाया ठेंगा, मैंने पूरा किया वादा
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने अपनी सरकार की उपलब्धियों की तुलना केंद्र के वादों से की. ममता ने कहा कि मोदी जी ने 15 लाख रुपए, 2 करोड़ नौकरी और दिल्ली चुनाव में 3000 रुपए देने का वादा किया था, लेकिन सबको ‘ठेंगा’ दिखा दिया. अब बंगाल में भी वही चाल चल रहे हैं, लेकिन बंगाल की जनता इस बार मोदी जी को ही ठेंगा दिखा देगी.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव में फर्जी वोटिंग रोकने के लिए AI और ‘बॉडी कैम’ का पहरा, बूथों पर 100 मीटर की ‘लक्ष्मण रेखा’
टीएमसी सरकार की उपलब्धियां गिनायीं
बंगाल की सीएम ने कहा कि लक्खी भंडार, कन्याश्री, स्वास्थ्य साथी और कृषक बंधु जैसी योजनाएं बिना जात-पांत या अमीरी-गरीबी देखे सबके लिए लागू की गयी हैं. चुनाव के बाद ‘दुआरे स्वास्थ्य’ योजना भी शुरू की जायेगी.
इसे भी पढ़ें : लक्ष्मी भंडार योजना 2026 : 1000 रुपए को बढ़ाकर 1500 रुपए क्यों किया गया?
महंगाई और बेरोजगारी पर प्रहार
आर्थिक मुद्दों पर घेरते हुए ममता ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में 40 प्रतिशत बेरोजगारी बढ़ा दी है. रेल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, गैस और पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं. उन्होंने कहा कि तृणमूल को चोर कहने वाली भाजपा खुद सबसे बड़ी चोर है. काला धन वापस लाने की बात केवल हवा-हवाई साबित हुई. अब भाजपा चुनाव के बाद ‘गैस बैलून’ की तरह फुस्स हो जायेगी.
इसे भी पढ़ें : 2.42 करोड़ महिला वोटर पर टिकी तृणमूल कांग्रेस की निगाहें, बढ़ाया लक्खी भंडार का अनुदान
बेटी बचाओ और एनआरसी के मुद्दे पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने भाजपा की विचारधारा और नीतियों पर भी खूब हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा का ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अब ‘बेटी भगाओ’ में बदल गया है. हम एक करोड़ लड़कियों को कन्याश्री और शिक्षाश्री दे रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल के बाहर बंगालियों को बांग्लादेश भेजने की धमकी देती है और प्रवासी श्रमिकों पर अत्याचार करती है.
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी की 1500 वाली ‘लक्ष्मी भंडार’ को चुनौती देगा भाजपा का 3000 रुपए वाला ‘मातृशक्ति भरोसा कार्ड’
भाजपा को दुष्ट और अत्याचारी पार्टी बताया
ममता बनर्जी ने भाजपा को ‘दुष्ट’ और ‘अत्याचारी’ पार्टी करार देते हुए कहा कि उससे सुरक्षित रहने का एकमात्र रास्ता उन्हें चुनाव में हराना है. उन्होंने मोंतेश्वर सीट से प्रत्याशी सिद्दीकुल्ला चौधरी के समर्थन में भी जनसभा को संबोधित कर भाजपा पर निशाना साधा.
इसे भी पढ़ें
चुनाव आयोग का सोशल मीडिया पर डिजिटल स्ट्राइक! फेक AI कंटेंट पर एक्शन, 11 हजार से ज्यादा पोस्ट हटाये
