Board Exam Tips: पॉजिटिव अप्रोच आपके बोर्ड एग्जाम की टेंशन को करेगा खत्म, बस इन बातों का रखें ख्याल

बोर्ड एग्जाम्स में तीन-चार दिन शेष रह गए हैं.अब सारा खेल स्ट्रेस मैनेजमेंट का है. आपकी ओवर थिंकिंग आपकी तैयारी को बर्बाद कर सकती है. इसलिए पॉजिटिव रहें और रिजल्ट के प्रति ज्यादा न सोचें. आपकी तैयारी बेहतर है तो आपका रिजल्ट भी बेहतर आएगा.

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो जाएंगी. अब इन परीक्षाओं में चंद दिन शेष रह गए हैं. परीक्षार्थियों से लेकर उनके पेरेंट्स तक की इस वक्त की सबसे बड़ी चिंता है स्ट्रेस मैनेजमेंट. बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में इस समय तनाव स्ट्रीम लेवल तक पहुंच जाता है. ऐसी स्थिति में उनकी परीक्षा की तैयारी भरपूर होते हुए भी रिजल्ट प्रभावित हो सकता है. सीबीएसई परीक्षा शुरू होने से पहले अंतिम दिनों के इस तनाव से कैसे निपटें इसके लिए कुछ एग्जामिनेशन टिप्स को फॉलो करना जरूरी है.. पॉजिटिव अप्रोच के साथ एग्जामिनेशन हॉल पहुंचे और पेपर क्रैक करें.

स्ट्रेस न लें

परीक्षा शुरू होने के अंतिम तीन-चार दिन ही आपके मेंटल प्रिपरेशन के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं. इन दिनों में तनिक भी तनाव न लें. यह तनाव आपका पहला पेपर खराब कर सकता है. पूरी तरह सकारात्मक रहें और इस एग्जाम को ठीक वैसा ही एग्जाम समझें जो आज तक आप अपने स्कूलों में देते आए हैं. यह एग्जाम उन एग्जामिनेशन से कतई अलग नहीं होता. अपनी अब तक की हुई तैयारी पर भरोसा रखें. पहला पेपर पूरी तरह कंसंट्रेट होकर सकारात्मक सोच के साथ देने के लिए जाएं. पेपर अच्छा जाएगा.

कॉन्फिडेंस लेवल हाई रखें

बहुत सारे परीक्षार्थी ऐसे होते हैं जो इस एग्जाम के प्रति ओवर थिंकर हो जाते हैं. ऐसी कोई नकारात्मक विचार मन में नहीं लाएं. अपना कॉन्फिडेंस लेवल हाई रखें और अपनी तैयारी पर भरोसा रखें. आपके अंदर की घबराहट पूरा खेल बिगाड़ सकती है. खुद को पूरी तरह शांत रखें और पूरा ध्यान एग्जाम पर लगाएं. ज्यादा सोच की इस एग्जाम का रिजल्ट क्या होगा. आपका रिजल्ट बहुत बेहतर होने वाला है, क्योंकि आपकी तैयारी बेहतर है. अपनी अब तक की जो भी पढ़ाई आपने की है उसी को रिवाइज करते रहें.

पेरेंट्स की जिम्मेदारी

बोर्ड एग्जाम के शुरू होने के अंतिम कुछ दिन में पेरेंट्स की जिम्मेवारी भी बढ़ जाती है. उन्हें चाहिए कि माहौल को पूरी तरह सकारात्मक बनाए रखें. वह अपने बच्चों की हौसला अफजाई करते रहें, ताकि वे एग्जाम में अच्छा कर सकें. कभी भी उनका स्ट्रेस न बढ़ाएं. पॉजिटिव बातें करें. उन्हें यह दिलासा देते रहें कि उनकी तैयारी बेहद अच्छी है और उनका एग्जाम भी अच्छा जाएगा. पेरेंट्स की पॉजिटिव थिंकिंग बच्चों के मनोबल को बढ़ाती है. उनका स्ट्रेस कम करता है. साथ ही परीक्षा के प्रति उनके मन में जो डर बैठा रहता है उन्हें दूर करता है.

Also Read: Board Exam Tips: तैयारी के अंतिम दौर में न करें ये गलतियां…
टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं देखें

परीक्षा से पहले सोशल मीडिया का सीमित उपयोग करें. बेहतर होगा कि बंद ही कर दें. दोस्तों से तैयारी के बारे में नकारात्मक चर्चा न करें. सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें. अंतिम दिनों में टॉपर्स की उत्तर पुस्तिकाएं देखें. यह देखें कि आंसर्स लिखने का उनका तरीका क्या है. इससे सेल्फ कांफिडेंस बढ़ेगा कि टॉपर्स भी आप ही की तरह के बच्चे होते हैं. वे आपसे अलग नहीं होते. जब वे कर सकते हैं तो आप क्यों नहीं?

Also Read: CBSE Board exam 2024: सीबीएसई की नई गाइडलाइन से मिलेगा इन छात्रों को फायदा, जानें क्या है पूरा नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >