गुजरात चुनाव 2022: गांधीनगर से बीजेपी उम्मीदवार अल्पेश ठाकुर ने नामांकन दाखिल किया

नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने सवंददाताओं के साथ बातचीत में दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 150 से अधिक सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा, गुजरात चुनाव हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए गांधीनगर से भाजपा उम्मीदवार अल्पेश ठाकुर ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. नामांकन के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मौजूद थे.

अल्पेश ठाकुर ने गुजरात में 150 सीट जीतने का किया दावा

नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने सवंददाताओं के साथ बातचीत में दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 150 से अधिक सीटें जीतेगी. उन्होंने कहा, गुजरात चुनाव हमारे लिए कोई चुनौती नहीं है. अतीत में यहां कमल खिला था और भविष्य में भी कमल की खिलेगा. 150 सीटों के साथ भाजपा गुजरात में सरकार बनायेगी. उन्होंने दावा किया कि भाजपा न केवल गांधीनगर जीतेगी, बल्कि अहमदाबाद में भी बीजेपी की जीत तय है.

Also Read: गुजरात चुनाव 2022: अमरेली सीट पर कांग्रेस के छूट रहे हैं पसीने! चौथी बार जीत आसान नहीं

अल्पेश ठाकुर ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अल्पेश ठाकुर ने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा, गुजरात में कांग्रेस अपनी जमीन खो चुकी है, उसके किसी भी नेता के पास जनाधार नहीं है. जो लोग यह कह रहे हैं कि गुजरात में कांग्रेस चुपचाप काम कर रही है, तो उन्हें पता होना चाहिए कि वे गुमराह कर रहे हैं. कांग्रेस का कोई आधार नहीं है. इसके नेता आपस में लड़ रहे हैं और हार गये हैं. इसलिए गुजरात में आम आदमी पार्टी की चर्चा हो रही है.

अल्पेश ठाकुर ने किया जीत का दावा

पूर्व कांग्रेसी नेता अल्पेश ठाकुर ने नामांकन के बाद जीत का दावा किया. उसके पास कोई राजनीतिक चुनौती नहीं है. उन्होंने कहा , मैंने यहां लोगों का दिल जीत लिया है. उन्होंने आगे कहा, उन्हें भाजपा कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है. ठाकुर ने जीत के बाद उनका अपने क्षेत्र के विकास के बारे में जो सोच रखा है, उसके बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया, अगर वह चुनाव में जीत जाते हैं, तो बुनियादी ढांचे, स्टार्टअप और अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए काम करेंगे.

ओबीसी समुदाय के नेता के रूप में है अल्पेश ठाकुर की पहचान

अल्पेश ठाकुर की पहचान ओबीसी समुदाय के नेता के रूप में है. उन्होंने कहा, उन्होंने आबीसी समुदाय के लिए पहले भी काम किया और चुनाव में जीत दर्ज करते हैं, तो आगे भी काम करेंगे. मालूम हो अल्पेश ठाकुर ने 2019 में भाजपा ज्वाइन किया था. इससे पहले कांग्रेस की टिकट से उन्होंने 2017 में विधानसभा चुनाव जीता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >