बिपाशा बसु ने पैपराजी के सामने करण सिंह ग्रोवर का उड़ाया मजाक, बोली- पापा बनने वाला है लेकिन… VIDEO

Bipasha Basu Baby Shower: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु जल्द ही मां बनने वाली है. एक्ट्रेस इन-दिनों अपनी प्रेगनेंसी फेज को काफी ज्यादा एंजॉय कर रही है. बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेबी शॉवर का जश्न मनाया. इस पार्टी की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

Bipasha Basu Baby Shower: बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु इन-दिनों अपनी प्रेगनेंसी फेज को काफी एंजॉय कर रही है. एक्ट्रेस को कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया. हाल ही में एक्ट्रेस और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए बेबी शॉवर का सेलिब्रेशन रखा. दोनों कपल की पार्टी के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. अपने बेबी शॉवर में एक्ट्रेस काफी ग्लैमरस और बला सी खूबसूरत लग रही है.

बिपाशा बसु का बेबी शॉवर

बिपाशा बसु ने प्यारा से पिंक कलर का गाउन पहना था और करण सिंह ग्रोवर ने नीले रंग का सूट पहना था. दोनों ने पार्टी की थीम के हिसाब से खुद को ड्रेसअप किया हुआ था. मॉम और डैड टू बी पार्टी के बाद पपराजी के सामने जमकर पोज किया. बिपाशा के बेबी शॉवर का थीम काफी अलग था. हर तरफ गुब्बारे ही गुब्बारे दिख रहे थे. वहीं दीवार पर लिखा था, , “रास्ते में एक छोटा बंदर है!” इसी दौरान एक्ट्रेस ने पैपराजी के सामने पति करण का मजाक उड़ाया. उन्होंने कहा, “पापा बनाने वाले हैं और अभी तक खुद ही बेबी हैं.” करण ने उन्हें घूरते हुए मीडिया को “ओओ” कहा और कहा, “ओह? क्या तुम लोग हैरान हो? जैसे कि तुम्हें पता ही नहीं था!”

Also Read: Jhalak Dikhhla Jaa 10 के मंच पर माधुरी दीक्षित बनी चंद्रमुखी, डोला से डोला पर जमकर किया डांस, देखें VIDEO
फैंस कर रहे है कमेंट

बिपाशा बसु की फोटोज और वीडियोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”हमेशा मिस्टर जैसा एक्सप्रेशन क्यों देते हैं?” सेम. दूसरे यूजर ने लिखा, ”हसबैंड बेबी ही रहते हैं…बेबी के आने के बाद भी”. एक अन्य यूजर ने लिखा, ई”श्वर उन्हें स्वस्थ्य संतान प्रदान करें.” बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अगस्त में अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने अपने मदरहुड की फोटोज भी शेयर की थी. दोनों ने कुछ सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को शादी के बंधन में बंध गए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >