Bipasha Basu ने आखिरकार बेटी Devi का चेहरा किया रिवील, फैंस बोले- नन्ही परी बिल्कुल पापा पर गई... PHOTOS VIRAL

Bipasha Basu Daughter First Photo: आखिरकार वो दिन आ ही गया, जब बिपाशा बसु ने अपनी 5 महीने की बेटी देवी का चेहरा दुनियावालों को दिखा दिया. नन्ही परी काफी क्यूट है. फैंस का तो यहां तक कहना है कि देवी बिल्कुल अपने पापा की तरह ही दिखती है. आप भी देखें प्रिसेंस की क्यूट फोटोज...

Bipasha Basu Daughter First Photo: बॉलीवुड के लोकप्रिय स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने पिछले साल नवंबर में अपनी पहली संतान के रूप में देवी का स्वागत किया. बिपाशा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की आधी-अधूरी फोटोज शेयर करती रहती थी, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो जाते थे और बार-बार एक्ट्रेस को लिटिल प्रिसेंस का चेहरा दिखाने के लिए कहते थे. हालांकि अब बिपाशा ने पांच महीने बाद आखिरकार अपनी बेटी का चेहरा दुनियावालों को दिखा दिया है. तसवीरों में देवी काफी क्यूट लग रही है.

बिपाशा बसु ने रिवील किया बेबी का चेहरा

बॉलीवुड अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है, जिसमें देवी खेल रही है. उनकी मासूमियत और क्यूटनेस को देख हर कोई दिल हार बैठा है. एक्ट्रेस ने प्यारी सी तसवीर के साथ एक खास कैप्शन भी लिखा, ”हैलो वर्ल्ड … मैं देवी हूं.” बिपाशा बसु द्वारा साझा की गई प्यारी तस्वीरों में, बेबी देवी बसु सिंह ग्रोवर बेबी पिंक ड्रेस में सुपर क्यूट लग रही हैं, जिस पर लिखा है ‘डैडीज प्रिंसेस’. मैचिंग हेयरबैंड से उनका लुक पूरा हुआ है. पहली तस्वीर में देवी अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में वह कैमरे के लेंस को गौर से देख रही है. बिपाशा और करण की नन्ही सी बेटी की ये प्यारी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

देवी की तस्वीर पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जमकर बरसाया प्यार

करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु के दोस्त, फैमिली और फैंस लिटिल देवी की फोटोज पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं. सुजैन खान ने लिखा, “वह बेहद खूबसूरत हैं…भगवान आपको ढेर सारा प्यार दें.” काजल अग्रवाल ने कमेंट किया, “क्यूटेस्ट लिटिल मंचकिन… नन्ही देवी को प्यार और आशीर्वाद.” टीवी शख्सियत राजीव अदतिया ने लिखा, “आह, वह बहुत प्यारी है!!! भगवान भला करे!!!” एक यूजर ने लिखा, ”ओह वाह देवी कितनी ज्यादा क्यूट है…ये पूरी की पूरी अपने पापा पर गई है..क्यूटनेस की दुकान”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”वह बहुत पवित्र है… हमें यह प्यारी परी देने के लिए धन्यवाद ताकि हम उसे देख सकें और अपना दिल भर सकें”.

Also Read: Gadar 2: तारा सिंह बनने के लिए सनी देओल को मिली करोड़ों में फीस, अमीषा पटेल यानी सकीना ने भी चार्ज की मोटी रकम
शादी के छह साल बाद बने माता-पिता

बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर शादी के छह साल बाद माता-पिता बने. बी-टाउन कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का नाम और नवंबर में उसके जन्म की खबर शेयर की. कपल साल 2015 की फिल्म ‘अलोन’ के सेट पर, मिले थे. यही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और बाद में शादी के बंधन में बंध गए. बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर मनोरंजन इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा जोड़ों में से एक हैं, जिनकी बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >