बिजली चोरी की ऐसी तकनीक जिसने भी देखी, उसके होश उड़ गए; आपने नहीं देखा होगा ऐसा जुगाड़

Bijli Chori Ka Jugaad Viral News – यह कुछ ऐसा था, जिसे देखने के बाद अफसरों के भी होश उड़ गए. दरअसल, बिजली चोरी की इस घटना में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और लगभग 100 कमरों के लिए बिजली की चोरी हो रही थी. इससे सरकार को बड़ी चपत लग रही थी. बिजली चोरी का यह मामला और उसका तरीका जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया.

Bijli Chori Ka Jugaad Viral : बिजली चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए सरकार का रवैया सख्त है. समय-समय पर इस कृत्य के लिए सरकार अभियान चलाती है. इस क्रम में ऐसे घरों की लगातार तलाश की जा रही है, जिनमें बिजली चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ऐसे घरों को तलाश कर लोगों पर केस दर्ज कराया जा रहा है और साथ ही तगड़ा जुर्माना भी लगाया जा रहा है. इस बीच कई बार ऐसे मामले सामने आ जाते हैं, जब बिजली चोरी की तकनीक देख लोगों के होश उड़ जाते हैं. दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से एक हालिया मामले ने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, ग्रेटर नोएडा से बिजली चोरी का बहुत बड़ा मामला सामने आया है.

दीवार के अंदर लगा था जुगाड़

नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड की टीम ने बीते दिनों ग्रेटर नोएडा के तुगलकपुर में छापा मारा. छापेमारी की इस कार्रवाई में एक बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आया. यह कुछ ऐसा था, जिसे देखने के बाद अफसरों के भी होश उड़ गए. दरअसल, बिजली चोरी की इस घटना में एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और लगभग 100 कमरों के लिए बिजली की चोरी हो रही थी. इससे सरकार को बड़ी चपत लग रही थी. बिजली चोरी का यह मामला और उसका तरीका जिसने भी देखा, वह हैरान रह गया.

Also Read: Dhiraj Sahu IT Raid Case: नोट गिनने की मशीन क्या होती है और यह कैसे काम करती है?

100 मीटर लंबा केबल बाहर निकाला

दरअसल इस मामले में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिक ने दीवार के अंदर से ही जबरदस्त जुगाड़ लगा रखा था और इसे ऊपर से प्लास्टर की मदद से ढंक दिया था. प्लास्टर के नीचे तारों को छिपाया गया था, जिससे किसी को भी इस बारे में पता ना चल सके. बिजली विभाग की टीम ने इस मामले का पर्दाफाश किया औरव दीवार खोदकर लगभग 100 मीटर लंबा केबल बाहर निकाला है. शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिक ने दीवार में प्लास्टर के नीचे केबल को छुपाया हुआ था, जिससे किसी को पता न चले.

यह तकनीक अपनायी गई

बिजली विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने खंभे से सर्विस केबल को काटकर बीच में अतिरिक्त केबल जोड़ी और उसी के सहारे बिजली चोरी करता पकड़ा गया. किसी को इस बात का शक न हो, इसके लिए केबल को छत के ऊपर से ले जाकर उसे बालकनी से होते हुए दीवार के अंदर पक्के प्लास्टर के अंदर छिपाया गया था. आरोपी के पास 12 किलोवाट का घरेलू कनेक्शन है, लेकिन उसके यहां व्यवसायिक उपयोग के लिए 44 किलोवाट का लोड जोड़कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी हो रही थी.

20 लाख रुपये का जुर्माना, मामला दर्ज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के मालिक पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही, कोतवाली में मालिक के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >