Bihar BSSTET Admit Card 2024: बिहार स्पेशल स्कूल एलिजिबिलिटी टेस्ट का डमी एडमिट कार्ड जारी, जानें प्रोसेस

BSSTET Dummy Admit Card 2024 Released: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार स्पेशल स्कूल एलिजिबिलिटी टेस्ट (BSSTET) यानी विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा का दूसरा डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है.

Bihar BSSTET Admit Card 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSE) ने आज, 5 जनवरी को बीएसएसटीईटी 2023 के लिए डमी एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार वेबसाइट से 7 जनवरी 2024 तक एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: SSC JE Result Out 2023: एसएससी जेई भर्ती परीक्षा का फाइनल रिजल्ट आउट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

Bihar BSSTET Admit Card 2024: एक्जाम पैटर्न

बीएसएसटीईटी 2023 प्रश्न पत्र राज्य सरकार के स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम पर आधारित होगा. परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है. कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे. प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक प्राप्त होगा.

Bihar STET Dummy Admit Card 2024 कैसे डाउनलोड करें ?

स्टेप 1: आधिकारिक बीएसएसटीईटी वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं

स्टेप 2: होमपेज पर जाएं और सक्रिय बीएसएसटीईटी 2023 एडमिट कार्ड के लिए लिंक चुनें.

स्टेप 3: क्लिक करने पर, एक लॉगिन विंडो उभरेगी; अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड इनपुट करें.

स्टेप 4: विवरण जमा करने के बाद, बीएसएसटीईटी 2023 डमी एडमिट कार्ड प्रदर्शित किया जाएगा.

स्टेप 5: कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति प्रिंट करें

BSSTET Dummy Admit Card 2024: शुल्क भुगतान

यदि उम्मीदवार दूसरे डमी एडमिट कार्ड पर श्रेणी को संशोधित करना चाहते हैं, तो उन्हें सुधार शुल्क का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए 200 रुपये और दो पेपर्स के लिए 300 रुपये का भुगतान करना होगा.

BSSTET Dummy Admit Card 2024: ऐसे होगी परीक्षा

बिहार स्पेशल स्कूल टीईटी के तहत कुल दो पेपर होंगे. पेपर 1 का आयोजन कक्षा 1 से 5 और पेपर 2 का आयोजन कक्षा 6 से 8 तक के विशेष विद्यायल अध्यापक बनने की पात्रता के लिए होगा. प्रत्येक पेपर में 150 अंक के 150 सवाल पूछे जाएंगे. वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >