Shahabuddin Daughter Marriage: 200 गाड़ियों के साथ सिवान पहुंची बारात, खाने के लिए लगी लंबी कतार

Shahabuddin Daughter Marriage Live: राजद के सांसद रहे बाहुबली नेता दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेटी का आज निकाह है.सिवान में उनके घर पर कई दिग्गज आज जुटेंगे. जाने अपडेट

Live Updates
12:36 AM. 16 Nov 21 7:06 PM. 15 Nov

मोतिहारी से सिवान पहुंची बारात, खाने के लिए लगी लंबी कतार

मोतिहारी से 200 गाड़ियों के काफिले के साथ बारात सिवान शहाबुद्दीन के घर पहुंच गई है. बारात में आए लोगों ने खाना खाना शुरु कर दिया है. इसके कारण खाने के स्टॉल पर लोगों की लंबी कतार लग गई है.

12:36 AM. 16 Nov 21 7:06 PM. 15 Nov

200 गाड़ियों के साथ निकली बारात, गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

सिवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटी डा. हेरा साहाब की शादी के लिए करीब 200 गाड़ियों के काफिले के साथ मोतिहारी शहर के रानी कोठी से सोमवार को दिन करीब एक बजे बारात निकली. डॉक्टर हेरा साहाब की शादी मोतिहारी के रानी कोठी निवासी सैयद इफ्तेखार अहमद उर्फ साहेब के बेटे डॉ सैयद सादमान के साथ हो रही है. शाही शादी में सरकार के गइड लाइन की धज्जियां उड़ गई. सरकार ने आज ही बिहार में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए अनलॉक- 7 में लगाए गए प्रतिबंध को आगे भी जारी रखने का फैसला लिया है. 16 नवंबर से 22 नवंबर तक के लिए गाइडलाइन्स(Bihar Covid-19 Guidelines ) जारी करते हुए सरकार ने स्पष्ट किया है कि विवाह समारोह (Marriage Guidelines) में डीजे और बारात पर रोक जारी रखी गई है. हालांकि नये आदेश में अतिथियों की संख्या का कोई जिक्र नहीं किया गया है. लेकिन समारोह में कोविड गाइडलाइन्स के अनुकूल व्यवहार करने की सलाह दी गई है. जो कि डा. हेरा साहाब की शादी के लिए निकली बारात में टूटती दिखी.

12:36 AM. 16 Nov 21 7:06 PM. 15 Nov

घोड़े पर सवार होकर निकली बारात

मोतिहारी से शहाबुद्दीन की बेटी हेरा शहाब की बारात दूल्हे शादमान के घर रानी कोठी के लिए निकल गई है.दूल्हे राजा शदमान अपने घर से घोड़े पर सवार होकर निकले और उनके परिजन सहित संबंधी पैदल निकले.दूल्हे राजा से आगे हाथी व घोड़ों का झुंड निकला है.बारातियों के लिए बस, विभिन्न तरह के चार पहिया वाहन व अन्य कई तरह के वाहन की भी व्यवस्था की गई है. सूत्रों का कहना है कि बारात में 12 हाथी, 36 घोड़े और जिले के बेहतरीन बैंड शामिल हैं.

12:36 AM. 16 Nov 21 7:06 PM. 15 Nov

मोतिहारी से निकली बारात, शाम पांच बजे तक पहुंचेगी बारात

सीवान. बिहार के मोतिहारी से बारात शहाबुद्दीन के घर के लिए निकल गई है. बारात शाम पांच बजे तक सीवान के प्रतापपुर में पहुंचेगी. बारात के स्वागत के लिए जगह- जगह पर तोरण द्वार भी बनाये गए हैं. इसके साथ ही राजद के विधायक कों भी उनके स्वागत में लगायागया है. सीवान में प्रवेश करते ही उनपर फुलों की वर्षा कर के स्वागत किया जायेगा.

12:36 AM. 16 Nov 21 7:06 PM. 15 Nov

फिल्म बाहुबली के सेट जैसा सजा है स्टेज

हेरा साहब की शादी को शाही शादी बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है, शादी के लिए स्टेज को खास तौर पर फिल्म बाहुबली के सेट की तरह सजाया गया है. अतिथियों के ठहरने की जगह को भी बिलकुल फिल्म अंदाज में तैयार किया गया है. शादी की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 दिनों से लगातार पंडाल निर्माण का काम चल रहा है. मेहमानों के स्वागत के लिए कई एकड़ में पंडाल लगाया गया है.

12:36 AM. 16 Nov 21 7:06 PM. 15 Nov

500 चूल्हे पर बन रहे हैं 30 हजार लोगों के लिए खाना

निकाह में करीब 30 हजार से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है. इसके लिए सुबह से ही 500 चूल्हे पर खाना बन रहे हैं. खाना बनाने के लिए बंगाल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ व बाहर के कई जगहों से कुक को बुलाया गया है, जो कि तरह-तरह के व्यंजन बना रहे हैं

मुख्य बातें

Shahabuddin Daughter Marriage Live: राजद के सांसद रहे बाहुबली नेता दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन की बेटी का आज निकाह है.सिवान में उनके घर पर कई दिग्गज आज जुटेंगे. जाने अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >