कोरोना गाइडलाइन की अनदेखी कर मधेपुरा में धड़ल्ले से चल रहे निजी स्कूल

Madhepura News Update कोरोना महामारी के बीच जहां एक ओर सरकार ने सभी विद्यालय में शैक्षणिक कार्य को बंद कर दिया है. वहीं, दूसरी ओर बिहार के मधेपुरा जिले के चौसा में धड़ल्ले से कुछ निजी स्कूलों या विद्यालय चल रहे हैं. जिस पर शिक्षा विभाग पूरी तरह से मौन है और बच्चों में कोरोना संक्रमण का भय बना हुआ है. निजी विद्यालय संचालक द्वारा सरकार के गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है.

चौसा में खुले प्राइवेट स्कूलों में पहुंचने वाले छात्र बिना मास्क के नजर आए. छात्रों के बीच न तो सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन दिखा और न ही मास्क. जनता हाईस्कूल मानसी में शिक्षिका भी गाइडलाइंस की धज्जियां उड़ाती नजर आयी. केंद्र सरकार ने यह भी कहा है कि डिस्टेंस लर्निंग जारी रखी जाएगी और इसे प्रोत्साहन दिए जाने की जरूरत है.

बावजूद इसके निजी विद्यालय की मनमानी चरम पर है. सरकार के आदेश के मुताबिक कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खुल सकते हैं. भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की इस बारे में जारी गाइडलाइन में कई हिदायत भी दी गयी हैं.

Upload By Samir Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >