Bihar News: औरंगाबाद में यात्रियों से भरे ऑटो पर पलटा ट्रक, तीन की मौत, 6 घायल

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. एनएच-2 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के पास यात्रियों से भरे ऑटो पर ट्रक पलट गया. हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई वहीं छह गंभीर रूप से घायल हो गए.

Bihar News: (केशव कुमार सिंह,औरंगाबाद) बिहार के औरंगाबाद जिले में गुरुवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है. एनएच-2 पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देव मोड़ के पास यात्रियों से भरे ऑटो पर ट्रक पलट गया. हादसे में तीन लोगों की मौत मौके पर ही हो गई वहीं छह गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में दो महिला और एक चार साल की बच्ची शामिल है.

सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाया गया है. इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया. मृतकों में ओबरा थाना क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी पिंकी देवी, गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के सिमरा गांव निवासी शैलेश कुमार की पत्नी मंजू देवी व उनकी चार वर्षीय पुत्री शामिल है.

घटना के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने में जुट गई. बताया जा रहा है कि ट्रक पर प्याज लदा था. तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर पलटा गया. घटना की सूचना पर आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंचे. बाद में क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया गया.

Posted By: Utpal kant

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >