Aurangabad News: बिहार पुलिस के दारोगा ने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. एक दारोगा ने अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाले दारोगा अंबा थाना में पदस्थापित थे. जिनकी पहचान जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

केशव कुमार सिंह, औरंगाबाद: जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. एक दारोगा ने अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या करने वाले दारोगा अंबा थाना में पदस्थापित थे. जिनकी पहचान जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है.

घटना रविवार की सुबह की बताई जा रही है. जब .अंबा थाना में पदस्थापित दरोगा जितेंद्र सिंह ने अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनूप कुमार घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन करने में जुट गए हैं.

हालांकि दरोगा जितेंद्र सिंह के आत्महत्या करने का कराण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट चुकी है.जांच पुलिस के वरीय अधिकारी कर रहे हैं. घटना के बाद तरह-तरह की चर्चा हो रही है. ज्ञात हो कि पूर्व में भी जिले में कई दरोगा आत्महत्या कर चुके हैं.

Also Read: Bihar College Reopen: जनवरी में गुलजार होंगे बिहार के कॉलेज कैंपस, एक ही शिक्षक के क्लास के लिए दो सेशन में बुलाये जा सकते हैं छात्र
घरेलू विवाद का मामला आया सामने

Posted By: Thakur Shaktilochan

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >