मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ बिहार के इस कोर्ट में शिकायत दर्ज, जानें… क्या है मामला

जावेद अख्तर, Javed Akhtar

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के खिलाफ कोर्ट में शिकायत दर्ज कराया गया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ठाकुर अमन कुमार के न्यायालय में मुफस्सिल थाना के भैरवार निवासी अधिवक्ता परिवादी अमित कुमार ने मशहूर गीतकार जावेद अख्तर के विरुद्ध अंतर्गत धारा 153ए, 153बी,124ए भारतीय दंड विधान के तहत परिवाद पत्र दायर की है.

परिवादी अमन कुमार ने आरोपित गीतकार पर आरोप लगाया है कि दिल्ली में हुई हिंसा को लेकर एक दैनिक अखबार में आरोपित का बयान प्रकाशित हुआ. जिसको पढ़ने से स्पष्ट होता है कि आरोपित देश को जाति संप्रदाय के नाम पर बांटने का काम कर रही है. न्यायालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस मामले को सुनवाई के लिए निश्चित की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Samir kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >