Varanasi News: BHU के VC प्रो. सुधीर जैन ने नहीं संभाला कार्यभार, शहर भर में लगे गुमशुदगी के पोस्टर

BHU के नए कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन को नियुक्ति पत्र मिलने से अब तक उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला है. ऐसे में छात्रों ने उनकी गुमशुदगी के पोस्टर लगा दिए हैं.

Varanasi News: बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने नियुक्ति के बाद अब तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है. इसे लेकर एनएसयूआई बीएचयू इकाई के कार्यकर्ताओं नाराजगी जताते हुए परिसर में जगह-जगह वीसी लापता के पोस्टर लगाए हैं.

कुलपति की गुमशुदगी के लगे पोस्टर

दरअसल, IIT-गांधीनगर के निदेशक प्रो. सुधीर कुमार जैन को 14 नवंबर, 2021 को BHU का नया कुलपति नियुक्त किया गया. नियुक्ति पत्र मिलने के बाद भी उन्होंने कार्यभार नहीं संभाला है. इसे लेकर पूरे विश्वविद्यालय परिसर में 100 से अधिक पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमे कुलपति के लापता होने की सूचना दी गई है, और मिलने पर सूचित करने की बात लिखी गई है.

कार्यभार ग्रहण न करने से छात्रों में नाराजगी

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में इसी साल मार्च में प्रो. राकेश भटनागर का कुलपति का कार्यकाल खत्म होने के बाद इस पद पर नई तैनाती का इंतजार था. मगर 13 नवंबर के बाद से प्रो. सुधीर कुमार जैन सिर्फ़ 6 दिन विश्विद्यालय में रहने के बाद वापस आईआईटी गांधीनगर लौट गए. इस बीच उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया. इसके बाद से ही विरोध जारी है.

लोगों से उनको ढूंढने की अपील

एनएसयूआई बीएचयू इकाई ने बीएचयू के नवनियुक्त कुलपति के लापता होने के पोस्टर लगाकर विरोध को और तेज कर दिया है. एनएसयूआई बीएचयू इकाई के सदस्यों ने कहा कि हमको यह संदेह है कि वो कहीं लापता हो गए हैं, जिसकी वजह से वो कार्यभार नहीं संभाल पा रहे हैं. इसलिए एनएसयूआई बीएचयू उनके लापता होने के पोस्टर जगह-जगह लगाकर लोगों से उनको ढूंढने की अपील कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >